क्राइम

मुझे पकड़ लेते और कुकर्म करते, गुप्तांग में डाल देते लाइटर- MP के नशामुक्ति केंद्र में हुई ऐसी हैवानियत, सिहर जाएंगे आप

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 31, 2023, 09:17 PM IST

पीड़ित ने कहा कि सेंटर संचालक और उसके सहयोगियों ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया। उसने बताया कि वो लोग मिलकर उसे पकड़ लेते थे। उसे पटक कर गमछे से बांध देते थे। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते और कुकर्म करते।

Image

एमपी के रीवा में शख्स के साथ कई बार हुआ कुकर्म (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऐसी हैवानियत की घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप सिहर उठेंगे। यहां एक शख्स जब नशे की लत में डूब गया तब परिवार वाले उसे बचाने के लिए एक रिहैब सेंटर में ले गए। वहां उन्होंने मोटी फीस भरी और शख्स को छोड़कर आ गए। अब नशे की लत छुड़ाने के लिए वहां जो किया गया, उससे वो शख्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। शख्स के साथ कई बार अप्राकृतिक सेक्स किया गया, कुकर्म किया गया, गुप्तांग में लाइटर डाल दिया गया। मारपीट की तो बात ही मत पूछिए।

कैसे खुला राज

यह मामला यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र का है। यहां एक शख्त को नशे की लत छुड़ाने के लिए करीब दो साल पहले भर्ती कराया था। तीन दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ ने मरीज की पत्नी को फोन कर बताया कि उनके पति के पेट में दर्द है, जिसके कारण उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो शख्स के पेट में बड़ा घाव मिला। जब पूछताछ की गई तो डॉक्टर ने बताया कि उसकी आंतें फट गई थीं और किसी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर किसी नुकीली चीज से चोट पहुंचाई थी।

पीड़ित ने बयां की हैवानियत

बाद में पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने कहा कि सेंटर संचालक और उसके सहयोगियों ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया। उसने बताया कि वो लोग मिलकर उसे पकड़ लेते थे। उसे पटक कर गमछे से बांध देते थे। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते और कुकर्म करते। वो असहनीय दर्द में तड़पते रहता। इतने से मन नहीं भरा तो उन्होंने गैस वाला लाइटर उसके गुप्तांग में डाल दिया।

पुलिस ने क्या कहा

रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मुताबिक, पीड़ित को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने धारा 377 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संचालक समेत 2 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article