क्राइम

ये कैसी मां...बेटी के प्रेम संबंध से ऐसी हुई नाराज कि कुल्हाड़ी से दिया काट, प्रेमी को फंसाने चल दी अपहरण की चाल

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 30, 2023, 10:26 PM IST

घटना कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी की कुल्हाड़ी और डंडे से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को कुएं में फेंक दिया।

Image

यूपी में मां ने ही बेटी को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

उत्तर प्रदेश में एक मां ने ऐसी साजिश रची है कि कुछ समय के लिए पुलिस वाले भी उसमें उलझ कर रहे गए। नाबालिग बेटी के प्रेम संबंध से मां इस कदर नाराज हुई कि उसे कुल्हाड़ी से ही काट डाला। इतना ही नहीं उसकी लाश को भी ठिकाने लगा दिए। बाद में बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए अपहरण का खेल भी खेल गई।

दूसरी बेटी की भी जिंदगी बर्बाद

घटना कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी की कुल्हाड़ी और डंडे से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को कुएं में फेंक दिया। सारा कांड करने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और बेटी के अपहरण की कहानी सुना दी। शंका उसके प्रेमी पर जाहिर कर दी। बाद में जब मामला खुला तो महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उसकी एक और नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 14 अक्टूबर को थाना मंझनपुर के तेजवापुर निवासी एक महिला शिवपति ने तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दो अक्टूबर को गोबर फेंकने खेत की ओर गई थी और उसके बाद से वह वापस नहीं आई। एसपी ने बताया कि शिवपति की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अपहरण की धारा के तहत अभियोग पंजीकृत किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने 26 अक्टूबर को ग्रामीणों की सूचना पर एक लड़की का शव तेजवापुर गांव के बाहर खेत में स्थित एक कुएं से बरामद किया। शिवपति ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की जिसके आधार पर मामले में हत्या की धारा (302) भी जोड़ दी गई।

प्रेमी को फंसाने के लिए चली चाल

लाश बरामदगी के बाद पुलिस को परिवार पर शक हुआ, जिसके बाद उसने कड़ाई से पूछताछ की। तब महिला ने गुनाह कबूली। एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी बेटी का प्रेम संबंध गांव के ही एक लड़के से चल रहा था और यह बात जब उसे पता चली तो उसे काफी समझाया बुझाया गया कि उसने लड़के से बात करना बंद नहीं किया। तब बदनामी से बचने और उस लड़के को फंसाने के उद्देश्य से दो अक्टूबर की मध्य रात्रि उसने, मीरा (मृतका की भाभी) व एक अन्य बेटी ने कुल्हाड़ी व डंडा से प्रहार कर लड़की की हत्या कर दी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article