बुंदेलखंड के महोबा में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन गेम PUBG की लत में एक विवाहित महिला पराई मोहब्बत की गिरफ्त में आ गई। जिसके बाद महिला ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। महिला ने अपने पति को 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भरने की धमकी दी। अपने मासूम बेटे को देखकर भी महिला का दिल नहीं पिघला। उसने बच्चे पर भी जुल्म ढाए। आखिरकार पति ने अपनी और बेटी की जान बचाने के लिए पति को प्रेमी संग रवाना कर दिया।
साल 2022 में हुई थी दोनों की शादी
दरअसल यह मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मोहल्ले का है। जहां मिठाई व्यवसायी 30 वर्षीय शीलू रैकवार अपनी पत्नी आराधना और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहते हैं। शीलू ने साल 2022 में बांदा जिले की मटौंध निवासी आराधना से शादी की थी। शादी के बाद आराधना को PUBG खेलने की ऐसी लत लग गई। जिसके बाद गेम खेलने के दौरान ही उसकी दोस्ती लुधियाना के निवासी शिवम से हुई और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
पति पर लगाए अत्याचार के झूठे आरोप
शीलू ने बताया कि वह दिनभर दुकान पर काम करता था और उसकी पत्नी आराधना घर पर PUBG खेलती रहती थी। उसने धीरे-धीरे शीलू से दूरी बनानी शुरू कर दी और जानबूझकर झगड़े भी करने लगी। इतना ही नहीं, महिला ने अपने मासूम बेटे की पिटाई भी शुरू कर दी और पति पर अत्याचार के झूठे आरोप लगाने की कोशिश की। बच्चे के शरीर पर आज भी चोट के निशान मौजूद हैं।
अराधना ने पति-बच्चे को छोड़ा
शीलू ने बताया कि उसने आराधना को समझाने की भी कोशिश की। जिसपर अराधना ने धमकी दी कि अगर उसने बीच में आने की कोशिश की तो वह उसे 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर देगी। हालात तब और बिगड़ गए, जब आराधना का प्रेमी शिवम 900 किलोमीटर दूरी से अचानक महोबा पहुंच गया और घर में आकर हंगामा भी किया। आराधना भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर आ गई। जिसके बाज उसने अराधना को प्रेमी संग जाने दिया। शीलू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने शिवम को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। वहीं आराधना ने पति और बेटे को छोड़ प्रेमी संग जाने का फैसला लिया है।
