महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें दो पुलिसकर्मियों पर रेप और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) देर रात फलटन के एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने सतारा के पुलिस अधीक्षक से बात की और मृत महिला डॉक्टर के छोड़े गए नोट में नामजद पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया।
मृतक बीड जिले की रहने वाली थीं
अधिकारी ने बताया कि मृतक बीड जिले की रहने वाली थीं और फलटन तहसील के एक सरकारी अस्पताल में काम करती थीं। पुलिस ने शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को बताया कि महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें दो पुलिसकर्मियों पर रेप और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
नामजद पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश
घटना का संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सतारा के पुलिस अधीक्षक से बात की और मृत महिला डॉक्टर के छोड़े गए नोट में नामजद पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बयान में कहा कि फडणवीस, जिनके पास गृह विभाग का भी प्रभार है, ने मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अपनी हथेली पर लिखे एक नोट में, डॉक्टर ने आरोप लगाया कि पिछले पांच महीनों में सतारा पुलिस के दो कर्मियों ने उनके साथ रेप और मानसिक उत्पीड़न किया था।
कई बार उनके साथ रेप और यौन उत्पीड़न
उन्होंने लिखा कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने ने कई बार उनके साथ रेप और यौन उत्पीड़न किया, और एक अन्य कर्मी, प्रशांत बांकर ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। सतारा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने केस दर्ज कर लिया है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हम पीड़ित के हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रहे हैं।'
सतारा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश
इस बीच, महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने कहा, 'हमने इस मामले का संज्ञान लिया है और सतारा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।'
