क्राइम

कुमार विश्वास को जान से मारने की मिली धमकी, मैनेजर को आया फोन; जांच में जुटी पुलिस

कुमार विश्वास के मैनेजर को आए धमकी वाले कॉल में अभ्रद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। मैनेजर प्रवीण पांडे ने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद जांच शुरू हो गई है।

Image

कुमार विश्वास को जान से मारने की मिली धमकी, मैनेजर को आया फोन; जांच में जुटी पुलिस

KEY HIGHLIGHTS
  • कवि कुमार विश्वास को मिली धमकी
  • मैनेजर को आया धमकी वाला फोन
  • पुलिस में मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत

कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। कुमार विश्वास के मैनेजर को सात सितंबर को एक धमकी भरा फोन कॉल आया था, जिसमें उन्हें धमकी दी गई है। इस संबंध में कुमार विश्वास के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जांच में जुटी गाजियाबाद पुलिस

कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडे ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस जांच में जुट गई है। कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, धमकी भरा कॉल 7 सितंबर को शाम 6:02 बजे आया था। उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले की भाषा अपमानजनक थी और उसने विश्वास और उनकी प्रबंधन टीम दोनों की धमकी दी। शिकायत के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भारतीय दंड संहिता की धारा 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारी कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

सुरक्षा सुनिश्चत करने की मांग

इस बीच, विश्वास के मैनेजर ने धमकी भरे कॉल के बारे में बात करते हुए कहा, "धमकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल अस्वीकार्य है। हम पुलिस से आग्रह करते हैं कि वह कॉल करने वाले की पहचान करे और कड़ी कार्रवाई करे। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कुमार विश्वास और टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article