देश

ये पहली और आखिरी चेतावनी है- बजरंग पूनिया को जान से मारने की मिली धमकी, कांग्रेस नहीं छोड़ने पर परिणाम भुगतने की वार्निंग

कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी दी गई है। पूनिया 2 दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी

KEY HIGHLIGHTS
  • बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी
  • वाट्सअप पर आया है धमकी भरा मैसेज
  • पुलिस शिकायत दर्ज कर, कर रही जांच

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पहलवान बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। बजरंग पूनिया को मिली धमकी में कहा गया है कि वो कांग्रेस छोड़ दें, नहीं तो उनके और उनके परिवार को लिए अच्छा नहीं है। साथ ही धमकी देने वाले ने चैलेंज भी दिया है कि पूनिया जिसे चाहें, शिकायत कर सकते हैं।

बजरंग पूनिया को मिली धमकी

बजरंग पूनिया को ये धमकी विदेशी नंबरों से आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले को लेकर हरियाणा के सोनीपत बहालगढ़ थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पूनिया को विदेशी नंबर से सोशल मीडिया मंच ‘व्हाट्सऐप’ पर धमकी दी गई है।

धमकी में चैलेंज

पुलिस के मुताबिक, बजरंग पूनिया को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बताया जाता है कि मैसेज में बजरंग पूनिया को धमकी देते हुए लिखा गया है, "बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा, यह हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे कि हम क्या चीज़ हैं। जहां शिकायत करनी है कर लो, ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है।"

कांग्रेस में शामिल हुए हैं पूनिया

पहलवान बजरंग पूनिया की बात करें तो उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने विनेश फोगाट के साथ ही बजरंग पूनिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होते ही पार्टी ने बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी है।

बजरंग पूनिया को कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article