क्राइम

ऐसी औलाद भगवान किसी को न दे! बाप को मरवाया, चरित्रहीन बताया, पत्नी को हथकड़ी लगवा दिया और खुद ऐश करते रहा

Kanpur Crime News: कानपुर के दवा व्यापारी विनीत मिनोचा की हत्या के केस में नए सबूत सामने आए हैं। बेटे ने खुद स्वीकारा है कि हत्या को पहले नेचुरल मौत दिखाना था, लेकिन चाकू से हत्या ने सब बदल दिया।

Image

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटे ने ही रची थी साजिश (AI Photo- Newsroom Verified)

Kanpur Crime News: इंसान जिंदगी भर औलाद-औलाद करता रहता है, औलाद के लिए गली-गली की राख भी छानता रहता है, लेकिन जब औलाद सुब्रत मिनोचा जैसा हो तो हर कोई यह कहता है कि भगवान ऐसी औलाद से हमें बचाए। जिस बेटे के लिए कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (Vineet Minocha) ने क्या कुछ नहीं किया। पढ़ाया लिखाया, पाल-पोसकर बड़ा किया। उसी ने जवान होने के बाद ऐसा खेल रचा कि विनीत मिनोचा को दर्दनाक मौत मिली। जिस बेटे को उन्होंने बुढ़ापे का सहारा समझा था, उसी ने अपने नौकर के जरिए विनीत मिनोचा के सीने में खंजर उतरवा दिया। इतना ही नहीं बाप को मारने के बाद बेटे ने खुद को बचाने के लिए अपनी ही पत्नी को फंसा दिया।

तकिये से बाप का मुंह दबाने का थी तैयारी

पुलिस की गिरफ्त में सुब्रत मिनोचा लगातार मुंह खोल रहा है। सारी साजिश सुब्रत ही रची थी। सुब्रत ने कहा, "पांच सितंबर की रात को हमने विशाल और उसके साथ राज किशोर को कहा था, कि जब हम निकाल जाएंगे, तब अंदर घुसिएगा, उसको मैंने चाबी दी थी। चाबी से उसने डुप्लीकेट चाबी बनाई थी। मैंने कहा था कि अंदर जाना, जब पिता जी आएं, तबतक छुपे रहना मेरे कमरे में। जब वो खाना खाकर सो जाएं तब तकिये से मुंह दबाकर मार देना, एक जना पैर पकड़ना एक जना मुंह दबाना।" लेकिन चाकू से हमला करके मौत ने सब खेल पलट दिया।

हत्या करने के बाद पिता को बना दिया चरित्रहीन

सुब्रत मिनोचा अब अपने ही पिता को चरित्रहीन ठहरा रहा है। पुलिस के सामने दिए बयान में सुब्रत ने कहा है कि उसने अपने पिता को इसलिए मारा, क्योंकि उसके पिता चरित्रहीन थे। कई महिलाओं से उनके संबंध थे। उसे डर था कि कहीं कोई महिला उसके घर न आ जाए, प्रेग्नेंट होकर, संपत्ति में हिस्सा लेने। इसलिए उसने अपने बाप को मरवा दिया।

कर्ज में डूबा था सुब्रत

सुब्रत एक तरफ अपने पिता को चरित्रहीन बता रहा है तो दूसरी तरफ कर्ज की बात भी स्वीकार रहा है। जो हत्या के लिए ज्यादा उपयुक्त वजह लग रही है। सुब्रत को महीने के खर्च के लिए 40 हजार रुपये मिलते थे, जबकि उस पर 40 लाख का कर्ज था, जिसकी EMI हर महीने 55-56 हजार जाती थी। बाकी पैसे के लिए सुब्रते कभी कर्ज लेता तो कभी दुकान में चोरी करवाता। यहां भी उसका क्राइम पार्टनर उसका पुराना नौकर विशाल ही था।

तीन चार महीने से चल रही थी साजिश

सुब्रत ने पुलिस के सामने स्वीकारा है कि वह अपने पिता को मारने की साजिश पिछले 3-4 महीने से रच रहा था। सुब्रत ने अपने नौकर को इसमें शामिल किया था, उसे पैसों का लालच दिया था। नौकर विशाल ने पहले एक्सीडेंट में विनीत मिनोचा को मारने का आइडिया दिया था। लेकिन इसपर सहमति नहीं बनी। फिर पांच तारीख का प्लान बना, जिस दिन किट्टी पार्टी थी। हमने कैमरे की रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी। जब विशाल, विनीत मिनोचा को मार देता तो अगले दिन सुब्रत उसे नेचुरल मौत बता देता।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article