क्राइम

लड़का भगा ले गया लड़की तो मां को इलेक्ट्रिक पोल से बांध उतार दिए कपड़े, फिर परेड करा पीटा: हिली सरकार! सात गिरफ्तार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 12, 2023, 10:45 AM IST

Belagavi Crime News: सूबे के गृह विभाग के मंत्री डॉ.जी परमेश्वर ने इस बारे में मंगलवार (12 दिसंबर, 2023) को बताया- मैं पीड़िता के घर गया था, जिसके बाद मैं उसे अस्पताल देखने भी गया। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानून के तहत इस मामले में एक्शन लिया जाएगा।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Belagavi Crime News: लड़की को साथ भगा ले जाने पर एक लड़के की मां को बड़ा भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। इस मां को कथित तौर पर इलेक्ट्रिक पोल से बांधकर उसके कपड़े उतारे गए और फिर सबके सामने परेड कराई गई। घटना के दौरान पीड़िता पर हमले भी किए, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आई हैं।

यह पूरा मामला दक्षिण भारत के कर्नाटक का है। वहां के बेलागावी में 42 साल की महिला को वारदात के दौरान शिकार बनाया गया। आरोप है कि महिला को इलेक्ट्रिक पोल से बांधने के बाद उसके साथ दरिंदगी हुई।

घटना के दौरान उसके कपड़े उतारे गए, परेड कराई गई और फिर हमला भी किया गया। दरअसल, पीड़िता का पुत्र एक महिला के साथ भाग गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा था और उन्होंने महिला के साथ यह सब बदसलूकी की।

सूबे के गृह विभाग के मंत्री डॉ.जी परमेश्वर ने इस बारे में मंगलवार (12 दिसंबर, 2023) को बताया- मैं पीड़िता के घर गया था, जिसके बाद मैं उसे अस्पताल देखने भी गया। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानून के तहत इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। हम पीड़िता के बेटे का भी पता लगा रहे हैं। साथ ही उस लड़की को भी ढूंढ रहे हैं, जिसे साथ लेकर वह भागा है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article