क्राइम

ब्याह करवा देंगे तुम्हारा...कानपुर में पकड़ा गया 'लव का लूट सेंटर', नकली दुल्हन दिखा चल रहा था वसूली का खेल

Kanpur News: कानपुर में कुंवारों को निशाना बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने फर्दाफाश किया है, यह गिरोह नकली दुल्हन दिखाकर पैसे ऐंठता था।

Image

कानपुर मे शादी के सपने दिखाकर ‘लव का लूट सेंटर’ चलाने वाले गिरफ्तार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी के नाम पर वसूल के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह रैकेट कुंवारे लड़कों को फंसता, शादी का लालच देता, यहां तक की नकली दुल्हन भी दिखा देता और फिर शुरू करता वसूली का खेल। कभी कभी रजिस्ट्रेशन फीस, कभी प्रोफाइल फीस तो कभी लड़की के नाम पर। कई कुंवारे इनके जाल में फंस चुके हैं और लाखों गंवा चुके हैं।

    कैसे चलता शादी वाला यह धंधा?

    कानपुर में यह गिरोह शादी की चाह रखने वाले युवकों को खूबसूरत दुल्हन का सपना दिखाता, घंटों फोन पर मीठी-मीठी बातें कराते, रिश्ता पक्का होने का भरोसा दिया जाता था और फिर शुरू होता था पैसे ऐंठने का खेल। कानपुर साइबर पुलिस ने इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी मैट्रिमोनियल कंपनियों और कॉल सेंटर के जरिए देशभर में लोगों को निशाना बना रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट्स से युवकों का डेटा जुटाता था। इसके बाद AI तकनीक और एडिटेड तस्वीरों की मदद से आकर्षक महिला प्रोफाइल तैयार की जाती थीं। फिर कॉल सेंटर में बैठी महिला कर्मचारियों को लड़की बनाकर पीड़ितों से बातचीत कराई जाती थी, जिससे उन्हें यकीन हो जाए कि रिश्ता बिल्कुल असली है।

    कुंवारों से कैसे होती थी वसूली?

    गिरोह ने अपने कारोबार को वैध दिखाने के लिए "परफेक्ट रिश्ते", "शादी मैच" और "शादी मैच इंडिया" जैसे नामों का सहारा लिया था। पीड़ितों से कभी रजिस्ट्रेशन फीस, कभी प्रोफाइल फीस, कभी परिवार की सहमति तो कभी सुरक्षा जमा राशि के नाम पर पैसे मांगे जाते थे। जैसे-जैसे भरोसा बढ़ता था, वैसे-वैसे रकम भी बढ़ती जाती थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कई बार पीड़ितों को यह दिखाया जाता था कि लड़की पक्ष ने भी कुछ भुगतान किया है और अब प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए उन्हें भी पैसा जमा करना होगा। शादी की जल्दबाजी और रिश्ता टूटने के डर में लोग लगातार रकम भेजते रहते थे।

    पुलिस के मुताबिक, जब किसी पीड़ित को ठगी का अहसास होता और वह शिकायत दर्ज कराता था तो गिरोह उसे समझौते के लिए मनाने या शिकायत वापस लेने का प्रयास करता था, ताकि पूरा नेटवर्क बचा रहे।

    Shishupal Kumar
    शिशुपाल कुमारauthor

    शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article