क्राइम

बड़ी के साथ गंदा काम तो छोटी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया गर्म तेल! जिसके साथ लिव-इन में रहती थी मां, उसी ने की हैवानियत

जैसलमेर में एक नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची की मां के साथ लिव इन में रहने वाले चाचा ने हैवानियत की है। बच्ची की बड़ी बहन के साथ भी मुंहबोला चाचा गलत काम करता था।

Image

जैसलमेर में बच्ची के साथ हैवानियत (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

KEY HIGHLIGHTS
  • घर से भागकर बच्ची ने बचाई जान
  • बच्ची ने खोली मुंबबोले चाचा की पोल
  • मां-बहन के बाद बच्ची पर थी चाचा की गंदी नजर

राजस्थान के जैसलमेर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ ऐसी हैवानियत हुई है कि जानकर हर कोई सिहर जाएगा। मां के साथ लिव इन में रहने वाले चाचा के साथ जब मासूम ने गंदा काम करने से इनकार कर दिया, विरोध किया तो उस हैवान ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में खौलता हुआ तेल डाल दिया।

काफी दर्दनाक है कहानी

मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर शहर की रहने वाली एक नाबालिग के साथ हैवानियत की यह बात तब पता चली, जब वह घर से भागकर उनके पास पहुंची। नाबालिग बच्ची ने अपनी मां के लिव इन पार्टनर के खिलाफ मारपीट करने और प्राइवेट पार्ट में गरम तेल डालने का आरोप लगाया है।

बच्ची का आरोप है कि अनैतिक काम करने से मना करने पर उसके साथ यह सब किया गया। बताया जा रहा है कि पहले बच्ची को दो दिन तक कमरे में बंद रखा। शरीर से बदबू आने पर मां उसे अस्पताल ले गई।

नहीं रुकी हैवानियत

दूसरी बार फिर से जब मारपीट हुई तो बच्ची 30 जून को घर से भाग गई। 1 जुलाई को मौका देखकर उसने एक ट्रैफिक पुलिस के जवान को अपनी सारी बात बताई। हालांकि तब बच्ची ने आधी बात की बताई। उस जवान ने कोतवाली थाना को सूचना दी। जिसके बाद यह केस महिला थाने को भेजा गया। महिला थाने ने एक जुलाई को उसकी मां को पूछताछ के लिए बुलाया, बच्ची ने पुलिस को केवल मारपीट की बात ही बताई। इस पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया।

बड़ी बहन के साथ भी हैवानियत

बच्ची ने घर जाने का मना किया तब पुलिस ने इसे सखी केंद्र भेजा। बच्ची नाबालिक थी तो एक बार उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा गया। बयानों में नाबालिग ने कहा कि उसका मुंहबोला चाचा, उसकी मां के साथ 8 साल से लिव इन में रह रहा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह शख्स उसकी बड़ी बहन से भी लगातार गलत काम करता है। लेकिन मेरे साथ गलत काम की कोशिश की। जब मां को बताया तो वह कुछ भी नहीं बोली और उसे चुप रहने को कहा।

विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म तेल

14 जून को चाचा ने जब उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही, जब उसने विरोध किया तो चाचा ने उसके प्राइवेट पार्ट में गरम तेल डाल दिया और 2 दिन तक कमरे में बंद कर दिया। बच्ची ने बाल कल्याण समिति की काउंसिलिंग में उसके साथ उसने सारा सच बताते हुए यह भी कहा कि उसके साथ गलत काम हुए है। काउंसलिंग में दिए गए नाबालिग बालिका के बयानों के आधार पर अब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मुकेश व्यास ने महिला थानाधिकारी को पत्र लिखकर नाबालिग के साथ उसी व्यक्ति द्वारा अनैतिक काम करने की भी शिकायत दी है। अब पुलिस कोर्ट में बालिका के 164 में बयान दर्ज करवाएगी,जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article