HSC Maths paper leak: HSC बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुबई क्राईम ब्रांच ने बुधवार को अहमदनगर से पांच गिरफ्तारियां कीं। क्राइम ब्रांच ने एक जूनियर कालेज के प्रिंसिपल, दो शिक्षक, ट्रस्टी की बेटी, और एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा में कॉलेज का रिजल्ट अव्वल लाने के लिए इन्होंने साजिश रची। आरोपियों ने बच्चों से गणित के पेपर के लिए 10-10 हजार रुपए लिए थे और परीक्षा शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले व्हाट्स एप ग्रुप पर पेपर लीक किया।
क्राइम
HSC Maths paper leak: HSC पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच का एक्शन, अहमदनगर से 5 गिरफ्तार
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Mar 9, 2023, 11:23 AM IST
