क्राइम

क्या खुदकुशी केंद्र बन गया है तिहाड़ जेल, पांच दिन के भीतर दो सुसाइड

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated May 27, 2023, 08:16 AM IST

Tihar Jail Suicide News: तिहाड़ जेल को भारत ही नहीं दक्षिण एशिया के सर्वोत्तम जेलों में से एक माना जाता है। लेकिन इस समय तिहाड़ की चर्चा जेल के अंदर हत्या और खुदकुशी से हो रही है।

Image

तिहाड़ जेल में खुदकुशी

Tihar Jail Suicide News: 26 मई को तिहाड़ जेल में बंद कैदी इमरान ने बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक इमरान अंडर ट्रायल कैदी था और जेल नंबर 4 में बंद था, इमरान पर आर्म्स एक्ट का मामला कोर्ट में चल रहा था। 22 मई को जावेद नाम के कैदी ने सुसाइड किया था। तिहाड़ जेल का दावा रहता है की जेल में कैदियों की सुरक्षा बेहद पुख्ता है ऐसे में लगातार हत्या और सुसाइड के मामले ये बताते हैं की जेल की सुरक्षा में सेंध लग चुकी है। हाल ही में तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ था। इस घटना के बाद ज्यादातर अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला भी किया गया है। हाल ही में इस तरह के आरोप भी लगे कि जेल के अंदर के कर्मचारी भी घटनाओं को अंजाम दिलाने में शामिल रहते हैं। ऐसा भी देखा गया है कि जेल रक्षक की मौजूदगी में कैदियों में झड़प हो जाती है और वो चुपचाप तमाशा देखते रहते हैं।

क्या कहते हैं मनोचिकित्सक

कैदियों द्वारा खुदकुशी पर मनोचिकित्सक दो बड़ी वजह बताते हैं। पहला तो ये कि जो विचाराधीन कैदी होते हैं उनके मामले जल्दी ट्रायल पर नहीं आ पाते हैं और वो अवसाद में चले जाते हैं। अब चूंकि जेल है तो जेल रक्षक भी उन्हें हिकारत के नजरिए से देखते हैं और ऐसे में कैदी बड़ा कदम उठा लेते हैं। दूसरी वजह यह है कि कुछ कैदी ऐसे होते हैं जिनके परिवार वाले उनसे मिलने के लिए कभी नहीं आते हैं और उसका असर उनके मानस पर पड़ता है। एक तरह से वो गंभीर अवसाद का सामना कर रहे होते हैं अगर कोई असामान्य परिस्थिति का निर्माण होता है तो वे खुदकुशी का फैसला कर लेते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article