क्राइम

Gurugram Rape: गुरुग्राम के एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग में नशीला पानी पिलाकर महिला संग रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:56 PM IST

महिला ने पुलिस को बताया कि वह डीएलएफ इलाके में रहती है और ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही थी। उसे एक व्यक्ति का फोन नंबर मिला, जिसने अपना परिचय तुहर शर्मा के रूप में दिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Gurugram Women Rape: हरियाणा के गुरुग्राम में सहारा मॉल के बेसमेंट में खड़ी कार में एक व्यक्ति ने 27 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर नशीला पानी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी तुषार शर्मा ने उसे नौकरी के इंटरव्यू के लिए बुलाया और नशीला पानी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर शनिवार को मॉल में इंटरव्यू के लिए बुलाया।महिला ने अपनी प्राथमिकी में कहा, टेलीफोन पर हुई बातचीत के अनुसार मैं शनिवार को दोपहर 1 बजे के आसपास मॉल पहुंचा। वह मुझे प्रवेश द्वार पर मिला और मुझसे नौकरी के बारे में बात करने के लिए मुझे मॉल के बेसमेंट में ले गया, जहां उसने मुझे पानी पिलाया। पानी पीते ही मैं बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने मेरे साथ रेप किया।

बाद में पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता को पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम शिकायत के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article