क्राइम

अवैध संबंध का शक, 200KM की यात्रा और फिर बस में ही काट दी पत्नी की गर्दन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 21, 2022, 07:39 PM IST

गुजरात में हुई इस घटना में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो तबतक बस में ही बैठा रहा, जबतक पुलिस नहीं आ गई। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या अवैध संबंध के शक में की है।

Image

गुजरात में महिला की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

गुजरात के सूरत में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। जहां एक पति ने सवारियों से भरी बस में ही पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी को मारने के बाद वो बस में ही बैठा रहा। जब पुलिस आई तो उसने पहले आरोपी को वहां हटाया फिर लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

अवैध संबंध का शक

आरोपी की पहचान अमृत राठवा के रूप में हुई है। आरोपी गुजरात पुलिस में है और सूरत जिले में तैनात है। उसे अपनी पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी किसी और के साथ संबंध में थी। इसलिए उसने हत्या की प्लानिंग की और फिर उसे अंजाम दे दिया।

200 किमी की यात्रा

मृतक महिला भी जॉब करती थी। महिला गुजरात राज्य परिवहन निगम में कंडक्टर थी। जिस समय हत्या हुई वो ड्यूटी पर ही थी। दोनों पति-पत्नी घटना वाले दिन एक साथ ही घर से निकले थे। पत्नी कंडक्टर की ड्यूटी के लिए बस में सवार हो गई और पति पुलिस की ड्यूटी पर चला गया। प्लानिंग के अनुसार पति, उस रास्ते पर पहुंचा जहां से पत्नी की बस गुजरती थी। इसके लिए उसने 200 किमी से अधिक की यात्रा की।

बस में ही काट डाला

प्लानिंग के अनुसार वह भीखापुर गांव से बस में चढ़ा। इसी बस में उसकी पत्नी की ड्यूटी थी। वो छुरा लेकर सीधे पत्नी के पास गया और उसका गला काट दिया। इतने से मन नहीं भरा तो उसने उसके शरीर पर कई जगह चाकू से हमला किया। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति भागा नहीं, बल्कि वहीं बैठा रहा। वह तबतक बैठा रहा, जब तक पुलिस नहीं आ गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article