महाराष्ट्र के पालघर में गैंगरेप का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस जानकर आप गुस्से से भर उठेंगे। एक मासूम के साथ आठ लोगों ने पूरी रात रेप की वारदात को अंजाम दिया है। एक के बाद एक हैवान मासूम की इज्जत लूटते रहे और बच्ची उनसे रहम की भीख मांगती रही।
पहले घर में लुटी इज्जत
घटना शुक्रवार और शनिवार की रात की है। शुक्रवार शाम को नाबालिग लड़की को उठाया गया था। उसके बाद आरोपी उसे एक सूने बंगले में ले गए। जहां बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान बच्ची उनसे कहती रही कि उसे वो लोग छोड़ दें, लेकिन हैवानों ने उसकी एक नहीं सुनी।
ले गए समुद्र किनारे
हैवानों का मन इतना से भी नहीं भरा। घर में हवस का शिकार बनाने के बाद लड़की को वो लोग समुद्र के किनारे ले गए। वहां उन लोगों ने लड़की के साथ एक बार फिर से गैंग रेप किया।
पूरी रात हैवानियत
नाबालिग के साथ शुक्रवार रात करीब आठ बजे से ये लोग बलात्कार करने लगे थे। जिसे आरोपी अगले दिन यानि कि शनिवार सुबह 10 बजे तक अंजाम देते रहे। इस दौरान लड़की पर किसी भी आरोपी को रहम नहीं आया।
पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सतपती थाने में मामला दर्ज किया है। पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का मेडिकल करवाया गया है, रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
