क्राइम

You Tube पर हत्या का आइडिया सीखा...फिर प्रेमी संग पोती ने रची खूनी साजिश; दादा पर ईंट-चाकू से किये 35 वार

बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों हुए बुजुर्ग के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पोती ने यूट्यूब से हत्या की तरकीब सीखा और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Image

बुजुर्ग के हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में एक दिन पहले हुए बुजुर्ग कौशलेंद्र किशोर गुप्ता की हत्या मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पोती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि मृतक की पोती ने ही प्रेमी के साथ मिलकर दादा की पहले ईंट से सिर पर वार करके और उसके बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर 30 से 35 चोट के निशान मिले।

पोती को गंदी-गंदी गालियां देता था दादा

मुजफ्फरपुर (नगर) अनुमंडल पुलिस अधिकारी-एक सीमा देवी ने बुधवार को बताया कि दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया। घटना के पीछे की वजह बताई जा रही है कि बुजुर्ग दादा अक्सर अपनी पोती को गंदी-गंदी गालियां देता था और उसने कई बार बैड टच भी किया था। जांच में यह बात सामने आई कि इससे पोती परेशान रहती थी। ऐसे में उसने प्रेमी के साथ मिलकर दादा की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि दोनों नाबालिग एक साथ कोचिंग में पढ़ते हैं। सोमवार की देर रात आरोपी लड़की ने अपने घर वालों के खाने में नींद की गोली मिला दी, जब सभी सो गए तो दोनों प्रेमी युगल ने बुजुर्ग के कमरे में जाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना से पहले पोती ने यूट्यूब पर हत्या का आइडिया सीखा, ताकि कहीं फिंगरप्रिंट न आए, जिसके लिए उन्होंने सर्जिकल ग्लव्स पहनकर घटना को अंजाम दिया और घर वालों के मोबाइल प्रेमी के हाथों कहीं फेंकवा दिए, जिससे किसी को शक न हो सके।

मामले का खुलासा करते हुए नगर एसडीपीओ-एक सीमा देवी ने आगे बताया कि पुलिस ने काफी गंभीरता से जांच की और तकनीकी मदद से पूरे मामले का अनुसंधान किया। घटना में प्रयुक्त चाकू और ईंट भी बरामद कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में 65 वर्षीय बुजुर्ग कौशलेंद्र किशोर गुप्ता का शव उनके कमरे से पुलिस ने बरामद किया था। उनके सिर पर ईंट से वार किया गया था। वहीं, शरीर पर कई जगह चाकुओं के निशान थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article