क्राइम

अपनी ही छात्रा के साथ मौलवी ने किया कई बार रेप, वीडियो बना करते रहा ब्लैकमेल; महीनों बाद खुली पोल

गाजियाबाद जिले में मसूरी थाना इलाके की एक युवती (22) दो वर्ष पूर्व मौलवी जब्‍बार के यहां पढ़ने जाती थी और उसी दौरान मौलवी ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।

Image

गाजियाबाद में रेप केस में मौलवी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

एक लड़की जो एक मौलवी के पास पढ़ने जाती थी, उसी मौलवी की गंदी नजर उस पर पड़ गई। मौलवी ने न केवल लड़की के साथ रेप किया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। अब उसी वीडियो के आधार पर मौलवी लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। जब मन करता लड़की को बुलाता और फिर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता। महीनों यह गंदा काम चलते रहा, लेकिन एक दिन मौलवी की पोल खुल गई।

रेप केस में मौलवी केस गिरफ्तार

यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। गाजियाबाद के मसूरी में आरोपी मौलवी का ठिकाना था। पुलिस ने शिकायत के बाद मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

कैसे खुली पोल

इस गंदी करतूत की पोल तब खुली, जब मौलवी के मोबाइल से वीडियो बाहर निकल आया और इलाके में वायरल हो गया। किसी ने पीड़िता के माता-पिता को बता दिया। जिसके बाद पुलिस के पास मौलवी के काली करतूत की शिकायत पहुंची। इसके बाद मौलवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

मौलवी के खिलाफ केस दर्ज

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी मौलवी के खिलाफ 376 (दुष्कर्म), 328 (अपराध करने के इरादे से नशीला पदार्थ देना) और 506 (आपराधिक धमकी) समेत भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। डीसीपी ने बताया कि मौलवी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन दोषियों का पता लगा रही है जिन्होंने जानबूझकर वीडियो सार्वजनिक किया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article