क्राइम

कर्नाटक के पूर्व DGP बेंगलुरु स्थित आवास पर मिले मृत, पुलिस कर रही बारीकी से जांच

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए, पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी को हिरासत में नही लिया गया है घटना स्थल को पुलिस ने निगरानी में रखा है।

Image

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश (फाइल फोटो)

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। पीड़ित की कथित तौर पर हत्या की गई थी और पुलिस ने इस मामले में उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश की पत्नी कथित हत्या में आरोपी बताई जा रही है, हांलाकि ये अभी जांच का विषय है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर एफ आई आर दर्ज की जा रही है। फिलहाल किसी को हिरासत में नही लिया गया है घटना स्थल को पुलिस ने निगरानी में रखा है।

संदेह है कि उनकी पत्नी ने चाकू घोंपकर हत्या की है घटना बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित घर में हुई। आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश राज्य के डीजी और आईजीपी के पद पर रहने के बाद 2015 में सेवानिवृत्त हुए थे। वे बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में रहते हैं। रविवार दोपहर ओम प्रकाश घर में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।

पुलिस को संदेह है कि ओम प्रकाश की हत्या उनकी पत्नी ने की है

पुलिस को संदेह है कि ओम प्रकाश की हत्या उनकी पत्नी ने की है, क्योंकि उनकी पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं।पुलिस के आने के बाद भी उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ओम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ओम प्रकाश ने 2015 में डीजीपी और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के रूप में कार्य किया

कर्नाटक कैडर के 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश ने 2015 में डीजीपी और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के रूप में कार्य किया और 2017 में अपनी सेवानिवृत्ति तक सेवा की। बिहार के चंपारण के मूल निवासी, वह एमएससी (Geology) स्नातक हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article