क्राइम

UP Crime: जौनपुर में डबल मर्डर; नकाबपोशों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार देर रात डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बाइक से घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Image

गोलीमार कर दो भाइयों की हत्या

Photo : Times Now Digital

Jaunpur Double Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

व्यापारी भाइयों को बनाया निशाना

मिली जानकारी के मुताबिक मझगांवा चंदौकी गांव निवासी शाहजहां (70) और उनके छोटे भाई जहांगीर (65) व्यापारी थे। दोनों शनिवार को मुंगरा बादशाहपुर आए थे और देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान कई राउंड फायरिंग की गई।

मौके पर मचा हड़कंप

गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ही एक भाई की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल था। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल भाई का इलाज चल रहा था, जिस दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिशें की जा रही हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article