Delhi Triple Murder : पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में अशोक नगर हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला थाना हरि नगर इलाके के अशोक नगर का है। पुलिस को सुबह 9:15 पर पता चला की एक घर में तीन शव पड़े हुए हैं। पति समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना की लाश घर में मौजूद थी। घर में ही पत्नी ने ब्यूटी पार्लर खोल रखा था जिसमें शालू और नौकरानी की लाश मिली। जबकि समीर का शव पहली मंजिल पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। वहीं समीर के चेहरे और सर पर कई चोटें भी लगी थी। मौके पर नाबालिग बेटी जीवित हालत में मिली थी जो पहली मंजिल पर ही सो रही थी।
हत्या बन गई थी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री
पुलिस के लिए यह मर्डर मिस्ट्री ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री हो गई थी। पुलिस को परिवार के ड्राइवर ने लाशों के घर में होने की सूचना दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शुरू ही समझ आ गया की घर में हत्यारे ने जो एंट्री की थी वह फ्रेंडली एंट्री रही होगी। आगे की जांच में यह भी पता चला की सीसीटीवी का डीवीआर आरोपी अपने साथ ले गए हैं। हालांकि आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए जिसमें दो बाइक सवारों को देखा गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जिसमें 19 वर्षीय सचिन और 21 वर्षीय सुजीत शामिल है जो दिल्ली के ही रहने वाले हैं।
हत्या की वजह है- गर्लफ्रेंड को नौकरी से निकाला
मामले में मुख्य आरोपी फरार है। बताया जा रहा है की 10 दिन पहले तक मुख्य आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड शालू के ब्यूटी पार्लर में काम करते थे। लेकिन उसके उन प्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से उन्हें नौकरी से निकल दिया गया था। नौकरी से निकलने से पहले समीर आहूजा ने उनको डांटा भी था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने दो साथियों सुजीत और सचिन के साथ योजना बनाई थी। पति पत्नी की हत्या के दौरान घर में नौकरानी सपना भी पहुंच गई थी। लेकिन उसकी भी हत्या करके आरोपी ने घर से लैपटॉप नगदी और बाकी का समान लूट लिया था और फरार हो गए थे। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है और उसकी गर्लफ्रेंड की भूमिका के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।
