क्राइम

पटना में बैठकर चला रहे थे गिरोह, दिल्ली पुलिस ने मार दिया छापा; 16 इंटरनेशनल साइबर क्रिमिनल पकड़ाए

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 13, 2022, 09:09 PM IST

Patna Crime: पटना में बैठा एक गिरोह इलेक्ट्रिक स्कूटी नाम बेचने के नाम पर बड़ा फ्रॉड कर रहा था। वीडियो कॉल करके यह पहले लोगों को शिकार बनाता फिर पैसे लेकर फरार हो जाता। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

पटना में दिल्ली पुलिस का छापा (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

दिल्ली पुलिस ने पटना में छापेमारी करके एक बड़े मामले का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने पटना से 16 लोगों के एक गैंग को गिरफ्तार किया है। यह गैंग इंटरनेशनल लेवल पर साइबर फ्रॉड में लिप्त था।

यह गिरोह देसी और विदेशी महिलाओं से फोन करा कर लोगों को झांसे में लेता था और उसके बाद महिलाएं गलत तरीके से वीडियो कॉल कर लोगों को फंसा लेती थी। उसके बाद साइबर अपराधी उस व्यक्ति से डील करता था।

खुलासा यह भी हुआ है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी के नाम पर पहले डील की जाती थी, उसके बाद लड़की अपने शिकार को फोन करती। फिर उसे हुस्न के जाल में फंसा लेती थी। इसके बाद वसूली का खेल शुरू हो जाता। स्कूटी के नाम पर भी यह गिरोह फ्रॉड करता था। इस गिरोह में देसी-विदेशी कई लड़कियां भी शामिल है। इनलोगों के पास से 250 से ज्यादा पेन ड्राइव मिले हैं। जिसमें कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

साथ ही कई लैपटॉप भी मिले हैं। इसके साथ-साथ कई अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया था। जिसके बाद जांच की गई तो पटना में गिरोह का पता चला। इसके बाद पटना पुलिस से सहयोग मांगी गई।

पटना पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने छापा मारा और गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इन 16 बदमाशों को गिरफ्तार करके पुलिस दिल्ली ले आई है। इनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह में शामिल और लोगों को पता लगाया जा सके।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article