गुलाबी नगरी जयपुर में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। एक बेटे पर अपनी मां की हत्या का आरोप है । मां की हत्या के आरोप में नवीन सिंह को महेंद्रगढ़ , हरियाणा से अरेस्ट किया गया है। सोमवार सुबह नवीन सिंह के वाई-फाई कनेक्शन काटने को लेकर अपनी मां संतोष से कहासुनी हो गई थी। झगड़ा बढ़ने पर गुस्से में नवीन अपने कमरे से बाहर निकला।
उसने अपनी मां संतोष का गला पकड़कर दबाया, मुंह पर मुक्का मारा और फिर कमरे में रखा डंडा उठाकर मां के सिर पर भी मारा। हमले में मां बुरी तरह से घायल हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मां को पीटते हुए वीडियो सामने आया
पुलिस ने 31 वर्षीय नवीन सिंह को उस समय गिरफ्तार किया जब एक वीडियो में उसे अपने घर के रसोईघर में अपनी मां को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो में दिखाया गया। नवीन सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल हैं और पहले सेना में थे। उन्होने अपनी पत्नी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन नवीन ने उनकी एक ना सुनी। केवल पिता ही नहीं नवीन सिंह की बहन ने भी भाई को अपनी मां को पीटने से रोकने की कोशिश की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डीसीपी (पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि सिंह को हत्या के दिन हिरासत में लिया गया था और बाद में मंगलवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।
मां संतोष की मौत का कारण क्या था?
बताया जा रहा है कि नवीन सिंह अक्सर अपनी मां के साथ लड़ाई करते थे। सोमवार को संतोष ने घर में इंटरनेट कनेक्शन काट दिया और जब रसोई में LPG सिलेंडर खत्म हो गया तो नवीन सिंह को डांटा। गुस्से में नवीन ने अपनी मां को गले से पकड़ा और उसके चेहरे पर घूंसा मारा। फिर वह अपने कमरे में गया और एक डंडा लाकर अपनी मां के सिर पर मारा।
पिता और बहनों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की लेकिन लड़ाई में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जब शोर सुना तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। अधिकारी तुरंत पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया। संतोष को बाद में अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उसके कान से खून बह रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गौर हो कि वर्ष 2020 में घरेलू विवादों के कारण अपनी पत्नी से भी तलाक ले लिया था।
