क्राइम

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक ऐप से मिली जानकारी के बाद छुड़ाई गईं छह महिलाएं

पुलिस ने छापा मारने से पहले एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा। उसे ₹2000 की पहले से मार्क की हुई रकम दी गई और तय किया गया कि जैसे ही वह पुष्टि कर ले तो एक मिस्ड कॉल दे। शाम करीब 7:25 बजे संकेत मिलने पर टीम ने स्पा पर छापा मारा। वहां छह महिलाएं और एक रिसेप्शनिस्ट महिला पकड़ी गईं। तलाशी में ₹2000 की वही रकम और तीन पैकेट कंडोम बरामद हुए।

delhi (2)

दिल्ली पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ (PTI)

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़गंज इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यह कार्रवाई एक AI आधारित सुरक्षा ऐप से मिली जानकारी के बाद की गई। पुलिस ने मौके से छह महिलाओं को छुड़ाया और स्पा सेंटर को सील कर दिया।

ऐसे हुई कार्रवाई की शुरुआत

30 और 31 अक्टूबर की रात पुलिस को ऐप के जरिए पहाड़गंज इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम और ऐप की टेक्निकल टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान पता चला कि डीबीजी रोड स्थित गैलेक्सी स्पा में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं।

डिकॉय ऑपरेशन से खुला राज

पुलिस ने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा। उसे ₹2000 की पहले से मार्क की हुई रकम दी गई और तय किया गया कि जैसे ही वह पुष्टि कर ले, एक मिस्ड कॉल दे। शाम करीब 7:25 बजे संकेत मिलने पर टीम ने स्पा पर छापा मारा। वहां छह महिलाएं और एक रिसेप्शनिस्ट महिला पकड़ी गईं। तलाशी में ₹2000 की वही रकम और तीन पैकेट कंडोम बरामद हुए।

पुलिस का खुलासा

पूछताछ में संबंधित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ मिलकर यह रैकेट चला रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और एनाबल ट्रैफिक (रोकथाम) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छुड़ाई गई महिलाओं की जानकारी

पुलिस ने कुल छह महिलाओं को रेस्क्यू किया है, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड की रहने वाली हैं। सभी को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है और उनके परिवारों से संपर्क किया जा रहा है।

ये ऐप क्या है?

ये ऐप एक रियल-टाइम, AI बेस्ड सेफ्टी ऐप है जो किसी भी खतरे या संदिग्ध स्थिति में वॉयस कमांड या बटन से अलर्ट भेजने की सुविधा देता है। ऐप तुरंत लोकेशन, वीडियो और ऑडियो पुलिस और भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स तक पहुंचाता है। इस ऐप की मदद से पुलिस ने कई बार त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी निधान वलसन ने कहा, 'तकनीक के इस्तेमाल से हम महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बना रहे हैं। 'Say Help' जैसे ऐप्स समाज में बदलाव लाने की दिशा में अहम कदम हैं।'

लेटेस्ट न्यूज

मोहित ओम
मोहित ओम Author

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैन... और देखें

End of Article