क्राइम

गूगल पर सर्च किया How To Hang!फिर दिल्ली मेट्रो के सुपरवाइजर ने पत्नी और बेटी को मारकर कर लिया सुसाइड

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 16, 2023, 04:37 PM IST

Delhi Metro:दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक सनसनी वारदात सामने आई है, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली शाहदरा इलाके में 45 साल के शख्स ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की हत्या कर दी और बेटे पर चाकू से हमला किया लेकिन सौभाग्य से बेटा बच गया है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पत्नी और बेटी की हत्या के बाद खुद भी इस शख्स ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी, ये व्यक्ति दिल्ली मेट्रो में कार्यरत था, शख्स का नाम सुशील बताया जा रहा है

Google पर सर्च किया- How To Hang

जिस शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया उसने खुदकुशी एक वीडियो देखकर की है बताते हैं कि उसने Google पर सर्च किया- How To Hang और उसका वीडियो देखा था उसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, ये बात तब सामने आई जब इस शख्स के घर में जब तलाशी शुरू की तो उसके कम्प्यूटर से ये जानकारी सामने आई।

एक साथ तीन की मौत वाली इस घटना से सभी हैरत में हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी नहीं चल पाया है वहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बड़ा बेटा इस घटना में बाल-बाल बचा

इस दुखद घटना में इस शख्स का एक 13 साल का बेटा बच गया, हालांकि उसने अपने बेटे को भी मारने की कोशिश की थी, लेकिन वो किसी तरह बच गय जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article