क्राइम

दिल्ली हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी को किया बरी, कहा- संबंध आपसी सहमति से बनाए थे

रेप के आरोपी को बरी करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि न्यायाधीश ने कहा कि महिला से जिरह से पता चला कि वह अपनी सहमति से आरोपी के साथ गई थी, जबकि उसे पता था कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।

Image

दिल्ली हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी को किया बरी (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बलात्कार के एक आरोपी को यह कहते हुए बरी कर दिया कि कथित पीड़िता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ‘‘खुद सहमति’’ दी थी और उसकी सहमति शादी के झूठे वादे के कारण नहीं थी। न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को दिये आदेश में आरोपी को बरी कर दिया और कहा कि महिला को पता था कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला के बयान ‘‘विरोधाभासी’’ भी हैं।

महिला जानती थी कि आरोपी शादीशुदा है

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ये विरोधाभास दर्शाते हैं कि अभियोजन पक्ष की गवाह-3 (महिला) ने कथित घटना के बारे में सच नहीं बोला है और यह अभियोजन पक्ष के मामले के गुण-दोष को प्रभावित करता है।’’ न्यायाधीश ने कहा कि महिला से जिरह से पता चला कि वह अपनी सहमति से आरोपी के साथ गई थी, जबकि उसे पता था कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।

कोर्ट को मिले कई सबूत

अदालत ने कहा कि वह घटना से एक साल पहले से अपीलकर्ता को जानती थी और अक्सर उससे एक-दो घंटे बात करती थी। महिला ने यह भी बताया है कि वे लगभग छह महीने तक कांगड़ा में एक साथ रहे, इस दौरान उसने अपीलकर्ता को बेंत की कुर्सियां बनाने में सहायता की। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह तथ्य कि कथित पीड़िता छह महीने तक अपीलकर्ता के साथ रही, जिसके दौरान शारीरिक संबंध बनाए गए और इस दौरान कोई चिंता नहीं जताई गई तथा इसके अलावा उसने खुशहाल जीवन जीने के लिए अधिक कमाने के वास्ते उसके काम में सहायता की, यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वह अपने कृत्यों के परिणामों से पूरी तरह अवगत थी, विशेष रूप से तब जब वह इस तथ्य से अवगत थी कि अपीलकर्ता के साथ विवाह संभव नहीं था।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article