Swati Maliwal Sexually Assaulted: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने अपने ही पिता पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पिता उनका यौन शोषण किया करते थे। यह घटना तब की है, जब वो छोटी थीं और पिता के साथ रहती थीं।
बिस्तर के नीचे कई रातें
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को कहा कि जब वह बच्ची थीं तो अपने पिता के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं। उन्हें जमकर पीटा जाता था। हाल ये होता था कि कई रातें वो बिस्तर के नीचे बिताती थीं।
क्या कहा मालीवाल ने
महिला आयोग द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह में भाग लेते हुए, स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें भावुक कर दिया क्योंकि महिला पुरस्कार विजेताओं की संघर्ष की कहानियों ने उन्हें अपने स्वयं के संघर्ष की याद दिला दी। उन्होंने कहा- "कैसे उनके पिता द्वारा उनका 'यौन उत्पीड़न' किया गया था। मेरे पिता मुझे बहुत मारते थे। उनके घर आने पर मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी, मैं बहुत डर जाती थी। उस समय मैं पूरी रात यही सोचती रहती थी कि इस तरह के अत्याचारों के खिलाफ महिलाओं को कैसे सशक्त बनाया जाए। वह मेरे बालों को पकड़ते और मेरे सिर को दीवार से जोर से मार देते। ऐसा कई बार हुआ जब मैं चौथी कक्षा तक अपने पिता के साथ रहा करती थी।"
2015 से DCW अध्यक्ष
2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी मिल गई थी। बाद में उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। DCW का नेतृत्व करने से पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार के रूप में काम किया है। स्वाति मालीवाल की शादी हरियाणा आप के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद से हुई थी। जिनसे 2020 में उनका तलाक हो गया।
