क्राइम

Bihar: फिल्मी अंदाज में अरेस्ट हुआ कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह, AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 16, 2023, 10:37 AM IST

Bihar Crime News: कुणाल की गिरफ्तारी पुलिस अपने लिए बड़ी उपलब्धि मान रही है। वह रक्सौल के कैनब्रिज स्कूल पर एके 47 से फायरिंग मामले में फरार चल रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहे कुणाल की गिरफ्तारी भी काफी नाटकीय रही।

Image

मोतिहारी में अपने घर में छिपा हुआ था कुणाल सिंह।

Photo : ANI

Bihar Crime News: बिहार के कई जिलों में अपने अपराध से दहशत फैलाने वाला कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मोतिहारी पुलिस ने बुधवार को कुणाल को फिल्मी अंदाज में उसके कुडिया गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से एके-47 राइफल, एके-47 के 25 कारतूस, 9 एमएम की देसी पिस्टल और 9 एमएम की दो मैगजीन बरामद हुई। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कुणाल सिंह के खिलाफ पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण में हत्या, फिरौती सहित 17 मामले दर्ज हैं।

कुणाल की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी

कुणाल की गिरफ्तारी पुलिस अपने लिए बड़ी उपलब्धि मान रही है। वह रक्सौल के कैनब्रिज स्कूल पर एके 47 से फायरिंग मामले में फरार चल रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहे कुणाल की गिरफ्तारी भी काफी नाटकीय रही। पुलिस को अपने मुखबिरों से पता चला कि कुणाल सिंह अपने घर पर छिपा हुआ है।

टेंपू से कुणाल के गांव पहुंचे पुलिसकर्मी

कुणाल के बारे में जानकारी मिलने पर एसपी ने पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारियों के साथ एक गोपनीय बैठक की। इस बैठक में जिलों के थाने के एसआई शामिल हुए और उसे दबोचने की रणनीति बनी। पहले कुछ पुलिसकर्मी सादे भेष में टेंपू से गांव पहुंचे और उसके घर एवं आस-पास के रास्तों की रेकी की। घर में कुणाल की मौजूदगी पुख्ता होने के बाद बाद में आए और पुलिसकर्मियों ने उसके घर को चारो तरफ से घेर लिया।

कोर्ट में की थी हत्या

पुलिस को अपनी तरफ आता देख कुणाल भागने लगा लेकिन उसकी होशियारी काम नहीं आई और वह पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी संख्या में हथियार मिले। इसके पहले ही कुणाल कई बार गिरफ्तार हो चुका है। कुणाल बिहार के कुख्यात अपराधी बबलू दुबे को कोर्ट परिसर में गोलियों से भून दिया था जिसके बाद वह चर्चा में आ गया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article