क्राइम

'ये प्यार ना होगा कम...' जेल में बंद ठग सुकेश को आ रही जैकलीन की याद, लेटर में झलका दर्द

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 7, 2023, 11:09 AM IST

Sukesh Chandrashekhar : इस पत्र में सबसे खास बात जैकलीन के बारे में उसका संबोधन है। सुकेश ने होली की बधाई देते हुए अभिनेत्री से कहा है कि जो रंग उसकी जिंदगी से गायब हो गए हैं उन रंगों को वह वापस लाएगा। उसने अभिनेत्री से अच्छे दिन लाने का वादा किया है। सुकेश 200 करोड़ रुपए की ठगी मामले में जेल में बंद है।

Image

200 करोड़ रुपए की ठगी मामले में जेल में बंद है सुकेश।

Photo : BCCL

Sukesh Chandrashekhar : 200 करोड़ रुपए के ठगी मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को पत्र लिखा है। इस पत्र में सुकेश ने जैकलीन को होली की बधाई दी है। इस पत्र में सुकेश ने कई बातें लिखी हैं। उसने अपना पक्ष सबके सामने रखने के लिए मीडिया को धन्यवाद दिया है। सुकेश ने अपने परिवार, दोस्तों एवं समर्थकों एवं अपनी कानूनी टीम को भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।

'मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जाऊंगा'

इस पत्र में सबसे खास बात जैकलीन के बारे में उसका संबोधन है। सुकेश ने होली की बधाई देते हुए अभिनेत्री से कहा है कि जो रंग उसकी जिंदगी से गायब हो गए हैं उन रंगों को वह वापस लाएगा। उसने अभिनेत्री से अच्छे दिन लाने का वादा किया है। उसने लिखा है, 'मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जाऊंगा। आई लव यू माय बेबी गर्ल। हमेशा मुस्कुराती रहो। तुमको पता चलेगा कि मेरे जीवन में तुम्हारी कितनी अहमियत है। मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।' सुकेश ने यह पत्र अपने हाथ से लिखा है।
sukesh letter

sukesh letter

जैकलीन का बचाव करता आया है सुकेश

बता दें कि ठगी के इस मामले में सुकेश हमेशा से जैकलीन का बचाव करता आया है। पिछले दिनों पटियाला कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुकेश ने कहा कि ठगी के इस मामले में जैकलीन शामिल नहीं है। जबकि अभिनेत्री का कहना है कि सुकेश ने उसकी जिंदगी नरक बना दी और बॉलीवुड में उसका करियर चौपट कर दिया।

वीडियो में रोता हुआ नजर आया था

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 9 दिनों की कस्टडी पूरी होने के बाद सुकेश को गत 24 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से निकलते वक्त सुकेश से पूछा गया कि क्या जांच में जैकलीन भी शामिल होंगी, तो सुकेश ने कहा कि जैकलिन को चिंता करने की की जरूरत नहीं है, वह जैकलीन के साथ खड़ा है। पिछले दिनों सुकेश चंद्रशेखर के मंडोली जेल से को सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इस वीडियो में वह रोता हुआ नजर आया। रेड में जेल प्रशासन को सुकेश के पास से लाखों रुपए के कपड़े और जूते बरामद हुए थे।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article