क्राइम

ओवैसी 'भाईजान' की पार्टी की भड़काऊ एजेंडा! अपने ही नेता पर कर दी 3 राउंड फायरिंग; वीडियो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 06:50 AM IST

औवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में जमकर गोलियों की आवाज गूंजी। गाजियाबाद के पूर्व जिलाअध्यक्ष परवेज पाशा ने महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा पर की फायरिंग कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है

Photo : Times Now Digital

असदउद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM के भड़काऊ नेता के बाद अब पार्टी के ही गोलीबाज नेता का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। तस्वीरें यूपी के अमरोहा की हैं। जहां AIMIM नेता परवेज पाशा (Parvez Pasha) पर अपने ही साथी पर फायरिंग का आरोप लगा है। पीड़ित मनमोहन झा का आरोप है कि परवेज पाशा ने उन पर फायरिंग की। वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स हाथ में बंदूक लिए हैं और सामने वाले शख्स पर एक राउंड फायरिंग करता है। वहां मौजूद दूसरे लोग उसे रोकने की भी कोशिश करते हैं। अब पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शौकत अली ने दिया था पहले विवादित बयान

इससे पहले संभल में AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने साधु संतों और महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हो गया है। और अब गोलीबाल नेता पाशा का वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन सवाल ये है कि इन नेताओं के खिलाफ केस तो दर्ज हो गया है। लेकिन पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी चुप क्यों हैं।

मनमोहन झा का बयान

इस घटना के बाद AIMIM के महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज अचानक गाजियाबाद के AIMIM के पूर्व जिलाअध्यक्ष परवेज पाशा ने मुझपर जानलेवा हमला किया है। झा ने कहा कि अब हत्या और गोली-बंदूक की राजनीति बंद हो गई है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि लोग आज भी बात-बात पर गोली चला देते हैं। उन्होंने परवेज पाशा पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझ पर लास घूंसों की बरसात की गई। इस हमले में निसार नाम के शख्स को मामूली चोट लगी है।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article