क्राइम

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, समझें मामला

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 21, 2023, 01:46 PM IST

Dhirendra Shastri Brother : इस वीडियो में सौरव को देसी कट्टा लहराते हुए और एक व्यक्ति को धमकाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह सिगरेट पीटे हुए भी नजर आता है। बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई के इस वीडियो को सोशल मीडिया में खूब शेयर किया गया।

Image

एससी-एसटी एक्ट में आरोपी की गिरफ्तारी होती है।

Dhirendra Shastri Brother : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने छोटे भाई की करतूत की वजह से चर्चा में आए हैं। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सौरव गर्ग कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। सौरव के खिलाफ मध्य प्रदेश के छतरपुर में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सौरव पर एक शादी समारोह के दौरान विवादित शब्दों का इस्तेमाल करने और देसी कट्टा लहराने एवं लड़की के पिता को धमकाने का आरोप लगा है। लड़की का परिवार दलित है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

धमकाने वाला वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में सौरव को देसी कट्टा लहराते हुए और एक व्यक्ति को धमकाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह सिगरेट पीटे हुए भी नजर आता है। बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई के इस वीडियो को सोशल मीडिया में खूब शेयर किया गया। बताया जा रहा है कि सौरव समारोह में बागेश्वर धाम का गाना बजाने के लिए दबाव बना रहा था। गाना बजाए जाने से इंकार किए जाने पर उसने लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करनी शुरू कर दी।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article