क्राइम

कनाडा सरकार का बड़ा फैसला; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंग आतंकवादी घोषित; प्रॉपर्टी समेत बैंक अकाउंट फ्रीज

कनाडा सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके समूह को आतंकवादी घोषित किया है। उनके सभी प्रॉपर्टी, वाहन और बैंक अकाउंट फ्रीज़ और जब्त किए जाएंगे। यह कदम गैंग की बढ़ती सक्रियता और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है।

Image

कनाडा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह को आतंकवादी किया गया घोषित (फोटो: एएनआई)

Photo : ANI

Lawrence Bishnoi Declared Terrorist: कनाडा की सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके समूह को आतंकवादी घोषित कर दिया है। कनाडा क्रिमिनल कोड के तहत लॉरेंस गैंग को टेररिस्ट ग्रुप मानते हुए उनके यहां मौजूद सभी प्रॉपर्टी, वाहन, बैंक अकाउंट और पैसे को फ्रीज और जब्त करने का आदेश दिया गया है। लॉरेंस गैंग की कनाडा में बढ़ती सक्रियता और आम जनता की सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

कनाडा में पहले भी कई बार सरकार के प्रतिनिधियों ने लॉरेंस को आतंकवादी घोषित करने की मांग की थी। मीडिया और पुलिस का दावा है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या में बिश्नोई गैंग का हाथ है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। इसके अलावा, बिश्नोई गैंग ने खालिस्तानी आतंकवादी सुक्खा दूनी की हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर स्वीकार की थी। वहीं, कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे और सिंगर करण औजला, गिप्पी ग्रेवाल और एपी ढिल्लो के खिलाफ हुई फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी भी गैंग ने सोशल मीडिया पर ली है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article