क्राइम

जिस बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा ने उजागर किया था प्रज्वल रेवन्ना की काली करतूत, उनके खिलाफ दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मामला

कर्नाटक पुलिस ने बताया कि देवराजे गौड़ा के खिलाफ हासन जिले की 36 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Image

देवराजे गौड़ा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Photo : PTI

बीजेपी के जिस नेता देवराजे गौड़ा ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश किया था, उनके खिलाफ अब छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो गया है। देवराजे गौड़ा ने जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की काली करतूत को दुनिया के सामने लाया था।

देवराजे गौड़ा ने गठबंधन से पहले ही बीजेपी को चेताया था

कर्नाटक के हासन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेता जी. देवराजे गौड़ा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। गौड़ा ने ही जनता दल सेक्युलर के साथ गठबंधन करने से पहले भाजपा नेतृत्व को पत्र लिखकर प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं का कथित यौन शोषण को लेकर आगाह किया था।

पुलिस का दावा

पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील गौड़ा के खिलाफ एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन यह बात हाल में प्रज्वल रेवन्ना मामले में भंडाफोड़ करने की उनकी भूमिका के बाद सामने आई है। भाजपा नेता इस मामले पर प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हुए।

पीड़िता का दावा

पुलिस ने बताया कि देवराजे गौड़ा के खिलाफ हासन जिले की 36 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि देवराजे गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ की।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article