बिजनेस

JIO IPO Record : 30 हजार करोड़ की डिमांड पर निवेशकों ने लुटाए ₹1.54 लाख करोड़, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन

देश का सबसे बड़ा इश्यू कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुका है। करीब 7 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ 30 हजार करोड़ के इश्यू के लिए अब तक 1,00,81,580 आवेदन आ चुके हैं, जिनकी कुल वैल्यू 1,54,227.14 करोड़ के करीब है।

Image

जियो आईपीओ 7 गुना सब्सक्राइब

JIO IPO : रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई Jio Platforms के IPO में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। देश के सबसे बड़े IPO में शामिल इस इश्यू पर दांव लगाने का आज, 23 अक्टूबर, आखिरी दिन है। तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा करीब 7 गुना पहुंच गया है। वहीं, ग्रे मार्केट में भी शेयर प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। लेकिन क्या GMP का यह संकेत लिस्टिंग पर मोटी कमाई की गारंटी देता है?

जियो आईपीओ के लिए कुल 1,00,81,580 आवेदन आ चुके हैं। यह दुनिया में किसी भी आईपीओ को मिले सबसे ज्यादा आवेदन हैं। इससे पहले वारी एनर्जी के इश्यू को 97 लाख आवेदन मिले थे। वहीं, आईपीओ में मांगी गई रकम की तुलना में मिली रकम के लिहाज से भी जियो ने रिकॉर्ड बनाया है। ₹30,213 के इश्यू के लिए अब तक निवेशक कुल ₹1,54,227.14 करोड़ की बिडिंग कर चुके हैं।

तीसरे दिन करीब 7 गुना सब्सक्राइब

Jio Platforms IPO को 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:04 बजे तक कुल 6.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। निवेशकों ने ऑफर में रखे गए शेयरों के मुकाबले करीब 1.38 अरब शेयरों के लिए बोली लगाई। सब्सक्रिप्शन डैशबोर्ड के मुताबिक, बोलियों की कुल रकम लगभग ₹1.54 लाख करोड़ तक पहुंच गई थी। कैटेगरी के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा मांग Qualified Institutional Buyers (QIB) की ओर से आई है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) ने भी इस IPO में दिलचस्पी दिखाई है।

किस कैटेगरी में कितना हुआ निवेश?

सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB ने दिखाई है। एंकर निवेशकों को छोड़कर इनके कोटा में कुल 14.60 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला है। इसके बाद अमीर निवेशक यानी नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी NII 9.52 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं, रिटेल निवेशकों के कोट में करीब 2.08 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। जबकि, कर्मचारी कोटा में 2.48 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स के कोटा में 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।

क्यों धांसू लिस्टिंग की संभावना?

इन आंकड़ों से साफ है कि संस्थागत और बड़े निवेशकों की ओर से अच्छी मांग आई है। आमतौर पर संस्थागत और अमीर निवेशकों की तरफ से अच्छी डिमांड आने के बाद अक्सर देखा गया है कि स्टॉक्स की अच्छी लिंस्टिंग होती है, क्योंकि ये निवेशक आक्रामक रूप से ऐसे शेयरों की खरीदारी करते हैं।

GMP से कितने मुनाफे की उम्मीद?

Jio Platforms IPO के GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें, तो 23 अक्टूबर को इसका ताजा प्रीमियम ₹245 दर्ज किया गया। IPO का अपर प्राइस बैंड ₹1,119 है। इस आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹1,364 प्रति शेयर निकलती है। यानी मौजूदा GMP के हिसाब से एक लॉट पर करीब ₹2,940 की संभावित कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है। यह गणना ₹1,119 के अपर प्राइस बैंड और 12 शेयरों के एक लॉट पर आधारित है। इसमें ब्रोकरेज और अन्य लागू शुल्क शामिल नहीं हैं।

GMP में उतार-चढ़ाव जारी

Jio IPO का GMP पिछले कुछ दिनों में उतार-चढ़ाव से गुजरा है। दिए गए GMP ट्रैकर के आंकड़ों के मुताबिक, 20 अक्टूबर को प्रीमियम ₹273 तक पहुंच गया था। इसके बाद 21 अक्टूबर को ₹246 और 22 अक्टूबर को ₹240 दर्ज किया गया। 23 अक्टूबर को यह फिर बढ़कर ₹245 हो गया।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article