क्राइम

Bihar Family Suicide: नवादा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, छठे की हालत गंभीर; मजार पर खाया जहर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2022, 11:33 PM IST

Bihar Family Suicide: बिहार के नवादा जिले के रहने वाले एक ही परिवार के छह सदस्यों ने एक मजार पर जाकर जहर खा लिया। इस दौरान पांच की मौत हो गई, जबकि छठे सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Image

नवादा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Bihar Family Suicide: बिहार के नवादा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पूरे परिवार ने एक मजार पर जाकर जहर खा लिया है। जिसमें पांच की मौत हो गई और छठे की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार नवादा के न्यू एरिया मोहल्ले में रहता था और विजय बाजार में फल की दुकान चलाता था।

कर्ज से था परेशान

बताया जा रहा है कि वसूली के प्रताड़ना से परेशान होकर परिवार ने जहर खाया है। परिवार कर्ज में डूबा था। जानकारी के अनुसार परिवार के मुखिया की पहचान केदारनाथ गुप्ता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नवादा जिले के ही रजौली के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ नवादा शहर के न्यू एरिया में किराए के मकान में रह रहे थे। केदारनाथ गुप्ता नवादा में ही व्यापार करते थे, इस सिलसिले में उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पाए थे।

मिल रही थी धमकी

मिली जानकारी के अनुसार कर्ज देने वाले केदारनाथ गुप्ता पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। उन्हें धमकी दे रहे थे। परिवार के अन्य सदस्यों को भी प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे तंग आकर पूरे परिवार ने मिलकर यह खौफनाक कदम उठाया है। खबरों के मुताबिक मृतकों में केदारनाथ गुप्ता, उनकी पत्नी अनीता और तीन बच्चे शामिल हैं। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।

मरने से पहले दिया बयान

मौत से पहले केदारनाथ गुप्ता ने पुलिस को दिए गए अपने बयान कहा कि उसके परिवार के ऊपर 10-12 लाख रुपये का कर्ज था। जिसके कारण वो परेशान थे, इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article