क्राइम

Kerala: कुत्ते को नहीं खिलाया खाना तो पीट-पीटकर चचेरे भाई ने ले ली जान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 8, 2022, 02:18 AM IST

Kerala: शख्स ने चचेरे भाई को पीटने के बाद उसे अस्पताल ले गया और कहा कि वो छत से गिर गया है। अस्पताल पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद अस्पताल को जब शक हुआ तो उसने पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया।

Image

केरल में चचेरे भाई को पीट-पीट कर मार डाला (फोटो- Pixabay)

आजकल लोगों के अंदर इतना गुस्सा देखा जा रहा है कि थोड़ी सी बात पर भी लोग अपना आपा खोने लगे हैं। हाल ये है कि मामूली बातों पर अब मर्डर तक होना आसान घटना हो गई है। ऐसा ही एक मामला केरल (Kerala) में सामने आया है।

केरल में एक शख्स ने अपने चचेरे भाई की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने उसके पालतू कुत्ते को खाना खिलाने से इनकार कर दिया था। मौत भी ऐसी कि जानकर रूह कांप जाए। घटना केरल के पलक्कड़ जिले के मुलयनकावु इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में एक 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वहीं मृतक की पहचान 21 वर्षीय हर्षद के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी हत्या के मामले में उसके चचेरे भाई हकीम को आरोपी बनाया है। दरअसल जब हर्षद ने हकीम के कुत्ते को खाने खिलाने से इनकार किया तो दोनों के बीच पहले तो बहस हुई, फिर मारपीट होने लगी। आरोपी ने हर्षद को जमकर पीटा। इतना पीटा कि उसकी हालत खराब हो गई। शरीर से खून बहने लगा।

इसके बाद शातिर आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाया और कहा कि उसका चचेरा भाई छत से गिर गया है। अस्पताल ले जाने पड़ेगा। दोस्त उसकी बातों में आ गए और घायल को उठाकर नजदीक के एक अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हर्षद को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आरोपी ने जो कहानी अस्पताल को बताई वो फर्जी लगी। डॉक्टरों ने साफ-साफ कहा कि ये मार की निशान है न कि छत से गिरने के। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और तब जाकर मामले की सच्चाई सामने आई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article