क्राइम

Haryana: YouTuber रवीना राव ने दुपट्टे से पति का गला घोंटकर हत्या की; प्रेमी के साथ पकड़ी गई, CCTV में कैद हुआ मामला

हरियाणा के भिवानी में एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसकी यूट्यूबर पत्नी (YouTuber) और उसके प्रेमी ने हत्या कर दी, क्योंकि उसे उनके प्रेम संबंधों का पता चल गया था। दोनों ने व्यक्ति के शव को बाइक पर लादकर नाले में फेंक दिया।

Image

हरियाणा यूट्यूबर रवीना राव (फाइल फोटो)

हरियाणा की यूट्यूबर रवीना राव (YouTuber Ravina Rao) ने कथित तौर पर अपने प्रेमी सुरेश की मदद से अपने पति प्रवीण की हत्या कर दी, क्योंकि उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि रवीना को गिरफ्तार कर लिया गया है और सुरेश को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

यूट्यूबर रवीना राव ने कथित तौर पर अपने प्रेमी सुरेश की मदद से अपने पति प्रवीण की हत्या कर दी। सुरेश भी एक यूट्यूबर है और दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी वे साथ में वीडियो बनाते थे।

रवीना ने 2017 में प्रवीण से शादी की थी और उनका छह साल का एक बेटा भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 मार्च को प्रवीण घर लौटा और उसने रवीना और सुरेश को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

रिपोर्ट के अनुसार, पति-पत्नी के बीच बहस हुई और उसी रात रवीना और सुरेश ने कथित तौर पर प्रवीण की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को पुराने बस स्टैंड इलाके में गुजरों की ढाणी में रवीना के घर से छह किलोमीटर दूर स्थित दिन्नोद रोड नाले में फेंक दिया।

सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद उन्हें पकड़ा गया जिसमें रवीना और सुरेश को बाइक पर देखा जा सकता है और उनके बीच प्रवीण का शव है। शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करते हुए वे सीसीटीवी में कैद हो गए। रवीना हिरासत में है जबकि सुरेश फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article