Karnataka Rape Murder and Encounter: कर्नाटक के हुबली के विजयनगर इलाके में एक 5 साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के कुछ घंटों बाद आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मारने का दावा किया है बताते हैं कि दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया था जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 35 साल के आरोपी रितेश कुमार को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपी ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया और चेतावनी में गोली चलाने के बावजूद आरोपी ने भागने की कोशिश की।
इस मामले में कर्नाटक सरकार के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने कहा है कि यह सरकार की विफलता नहीं है। POCSO मामले में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ पर हुबली पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा, 'आज सुबह हुबली-धारवाड़ के अशोकनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विजयनगर इलाके में एक घटना हुई, जिसमें 4 से 5 साल की बच्ची का शव एक खाली पड़े शेड में मिला, आरोपी का पता लगाया गया और उसने अपराध करना कबूल किया।'
शशिकुमार ने कहा 'मृतक बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर हत्या और POCSO का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय रितेश कुमार के रूप में हुई, जो पटना, बिहार का मूल निवासी है... आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और पुलिस हिरासत से भाग गया। इस प्रक्रिया में, उसने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस कर्मचारियों पर पथराव किया।'
शशिकुमार ने आगे कहा 'हमारे एक पीएसआई ने आरोपी को भागने से रोकने के लिए हवा में गोलियां चलाईं... उसने आरोपी पर दो राउंड फायरिंग भी की, जिससे उसके पैर और सीने में चोट लग गई... उसे केएमसी लाया गया (कर्नाटक मेडिकल काउंसिल) में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमने आरोपी के खिलाफ हत्या और पोक्सो का मामला और पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है...'
