क्राइम

तीन बच्चों की मां का गलती से लगा था फोन, दिल दे बैठा युवक; मिलन से पहले ही गांव वालों ने मार दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 5, 2023, 12:46 PM IST

बांका जिले का यह लड़का जब अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा तो गांव वालों से उसे चोर समझ लिया। जिसके बाद शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया गया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक और शख्स घायल हो गया है, जो मृतक का दोस्त बताया जा रहा है।

Image

भागलपुर में मिस्ड कॉल से हुआ युवक को प्यार (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

बिहार के भागलपुर में मिस्ड कॉल से हुए प्यार ने एक युवक की जान ले ली। पहली बार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा लड़का अपनी जान गंवा बैठा। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

कैसे शुरू हुआ प्यार

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के समय लड़के और महिला के बीच बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच बातचीत मिस्ड कॉल के जरिए शुरू हुई। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। दोनों के बीच पहले बातचीत हुई फिर इश्क परवान चढ़ गया।

पति को हो गई थी जानकारी

महिला के पति को इस इश्क की जानकारी हो गई थी। महिला कई बार फोन पर अपने प्रेमी से बात करते हुए पकड़ी जा चुकी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद भी महिला ने लड़के के साथ दोस्ती बरकरार रखी।

पहली मुलाकात में ही मिली मौत

महिला और लड़के के बीच इश्क इस कदर बढ़ गया कि महिला ने लड़के को मिलने के लिए बुला लिया। इसके बाद लड़का अपने एक दोस्त के साथ महिला के गांव पहुंच गया। यहां गांव वालों को लगा कि वो लोग चोर हैं। बस फिर क्या था पिटाई शुरू हो गई। लड़के को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। उसके दोस्त को भी गांव वालों ने जमकर पीटा है, लेकिन उसकी जान किसी तरह से बच गई है।

पलट गई महिला

प्रेमी की मौत की खबर जैसे ही महिला को हुई, उसने लड़के के साथ के संबंध को ही नकारा दिया। महिला ने कहा कि वो लड़का उसके साथ जबरदस्ती बात करता था। उसका, लड़के के साथ कोई संबंध नहीं है।

पति ने खोल दी पोल

महिला के पति ने ही पत्नी की पोल खोल दी। महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी का मृतक लड़के के साथ अवैध संबंध था। दोनों घंटों बात करते थे। वहीं पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article