क्राइम

गर्दन से पैर बंधे, बैग में भरी लाश, कचरा ट्रक में बेंगलुरु की एक महिला की मिली लाश

बेंगलुरु में स्केटिंग रिंक के पास कचरा ढोने वाले ट्रक के पीछे एक महिला का शव मिला प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि हत्या से पहले महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया होगा।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

एक अज्ञात महिला का शव कथित तौर पर एक बोरी में भरकर कचरा ढोने वाले ट्रक में फेंका गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। शव चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू पुलिस थाने की सीमा में मिला। मृतक महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि शव को बांधकर एक बोरी में भर दिया गया था तथा सम्भवतः शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच किसी समय उसे कचरा ट्रक में फेंक दिया गया था।

पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को संदेह है कि शव को ऑटो-रिक्शा में लाया गया होगा।रविवार की सुबह कूड़ा फेंकने आए एक व्यक्ति को बोरी देखकर संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया।

हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान करने तथा हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मौत गला घोंटने से हुई है, लेकिन वास्तविक कारण और यौन उत्पीड़न होने के आशंका की पुष्टि जांच व पोस्टमार्टम के बाद ही होगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article