दिल्ली

दिल्ली में युवक का मर्डर, सोते समय उतारा मौत के घाट, दोस्त पर हत्या का आरोप

Delhi Crime (दिल्ली की खबर): बाहरी दिल्ली के होलंबी कलां क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके दोस्तों की तलाश की जा रही है। आशंका जताई गई है कि शराब पार्टी के बाद उसके किसी दोस्त ने ही उसकी हत्या की और वहां से फरार हो गया।

Image

दिल्ली में युवक की सोते समय हत्या

Delhi News: बाहरी दिल्ली के होलंबी कला में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या की वारदात को अंजाम रविवार सुबह 7.40 बजे दिया गया है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सबूत एकत्रित करने के लिए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया।

सोते हुए युवक को कैसे उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7.40 बजे युवक की हत्या धारदार हथियार से उसका गला रेतकर की गई थी। घटनास्थल पर चारों ओर खून मिला है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बिस्तर पर खून में लथपथ पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर शराब की बोतलें भी मिली है। प्रथम दृश्यता के आधार पर बताया जा रहा है कि यहां रात को शराब पार्टी की गई थी।

बाहरी दिल्ली में युवक की हत्या

पुलिस ने युवक की पहचान 30 वर्षीय सुनील मंडल के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सुनील बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। वह यहां शादी समारोह में कैटरर्स के साथ वेटर का काम करता था। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम सुनील अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। आशंका जताई जा रही है कि सुनील के दोस्त ने उसकी हत्या की और मौका देख वहां से फरार हो गया है। पुलिस सुनील के दोस्तों की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article