क्राइम

बब्बर खालसा का मोस्टवांटेड आतंकी तरसेम सिंह गिरफ्तार, मोहाली RPG अटैक का था मास्टरमाइंड

खालिस्तान समर्थक आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने शुक्रवार की सुबह खूंखार विदेशी आतंकवादियों हरविंदर संधू उर्फ रिंडा और लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा के एक प्रमुख सहयोगी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पण कराने के बाद नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Image

बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है बब्बर खालसा
  • पाकिस्तान से मिलता रहा है सपोर्ट
  • पाकिस्तान में ही बैठा है इसका आका

बब्बर खालसा आतंकी तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। तरसेम सिंह मोहाली RPG अटैक हमले का मास्टरमाइंड था। तरसेम सिंह को UAE से डिपोर्ट किया गया है। 15 अगस्त से पहले बब्बर खालसा के इस आतंकी की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार NIA को भी इस वांटेड की तलाश थी।

सीबीआई ने करवाया प्रत्यार्पण

भारत आने के बाद तरसेम सिंह को NIA ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इंटरपोल की नोडल एजेंसी होने के नाते इसका प्रत्यार्पण UAE से करवाया है। गिरफ्तार आरोपी खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा का भाई है।

रेड कॉर्नर नोटिस था जारी

एनआईए के अनुसार, पंजाब के तरनतारन जिले के नामित व्यक्तिगत आतंकवादी लखबीर लांडा के भाई तरसेम सिंह के खिलाफ जून 2023 से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। एनआईए की विशेष अदालत द्वारा वारंट जारी करने और उसके बाद इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस के बाद तरसेम सिंह को नवंबर 2023 में अबू धाबी से पहली बार हिरासत में लिया गया था। आखिरकार शुक्रवार को इंटरपोल की उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसे यूएई से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया।

लगे हैं कई आरोप

वह बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन का एक प्रमुख सदस्य था और यूएई में नामित आतंकवादियों रिंदा और लांडा का एक महत्वपूर्ण आतंकी नोड था। एनआईए की जांच के अनुसार, तरसेम पर रिंडा और लांडा के भारत स्थित सहयोगियों को आतंकी फंड मुहैया कराने और उन्हें व्यवस्थित करने में सक्रिय योगदान का आरोप था। वह कई मार्गों से आतंकी फंड के चैनलाइजेशन में भी शामिल था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article