Gang rape in Bihar : बिहार में हैवानियत, गैंगरेप के बाद महिला को नग्न अवस्था में बिजली के खंभे से लटकाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2021, 07:06 AM IST

Gang rape in Bihar : बिहार के समस्तीपुर में हैवानियत, गैंगरेप के बाद महिला को नग्न अवस्था में बिजली के खंभे से लटकाया

Gang rape in Bihar : बिहार में हैवानियत, गैंगरेप के बाद महिला को नग्न अवस्था में बिजली के खंभे से लटकाया

बिहार के समस्तीपुर में ऐसी घटना घटी जिससे कोई भी संवेदनशील इंसान कांप उठेगा। विभूतिपुर इलाके के एक गांव में शौच करने गई महिला के साथ गैंगरेप किया गया। इतना नहीं इसके बाद महिला को नग्न अवस्था में बिजली के खंभे से फंदा लगाकर छोड़ दिया। गैंगरेप की वजह से बेहोश हुई महिला को हैवानों ने मरा हुआ समझकर बिजली के खंभे में फंदा लगा दिया। जब इलाके में अन्य लोगों ने महिला को इस हालत में देखा तब पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला को गंभी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही है। 

परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि वह सुबह शौच के लिए निकली थी। कुछ लोगों ने महिला उठाकर सुनसान जगह ले गया। उसके साथ रेप करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और मुंह खोलने पर जान से मारने तक की धमकी थी। उसके बाद सबने उसके साथ एक-एक करके बलात्कार किया। 

इसके बाद बलात्कारियों ने महिला को मरा हुआ समझकर बिजली के खंभे में फंदे से लटका दिया। सुबह जब लोग खेत जा रहे थे। तब महिला को उस हालत में देख कर शोर मचाना शुरू किया। तब गांव के ग्रामीण वहां जुटे और महिला को पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना विभूतिपुर के चकहबीब गांव की घटना है।  

टेंट-बाजा के मजदूरों पर शक

बताया जाता है कि महिला के परिवार में शादी का कार्यक्रम था। इसमें टेंट-बाजा का काम करने वाले मजदूर भी आए थे। हो सकता है कि अहले सुबह जब महिला शौच के लिए निकली तो कथित टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूरों ने महिला का पीछा किया होगा। उसने ही महिला के साथ बलात्कार किया होगा। शक के आधार पर गांव वालों ने  टेंट पंडाल में काम करने वाले 7 लोगों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पीड़ित महिला के बयान का इंतजार किया जा रहा है। वह बेहोशी की हालत में है।

End of Article