Ghaziabad: घर के बाहर से 2 मासूम बहनों का अपहरण, गन्ने के खेत में मिली एक नाबालिग की लाश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 10:29 AM IST

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में दो नबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो एक बहन सकुशल बरामद हुई जबकि दूसरी की लाश मिली है।

Ghaziabad: घर के बाहर से 2 मासूम बहनों का अपहरण, गन्ने के खेत में मिली एक नाबालिग की लाश

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के तहत आने वाले मोदीनगर में अपहण का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दो नाबालिग बच्चियों का किडनैप कर लिया गया। इनमें से एक बच्ची की हत्या कर दी गई जबकि दूसरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मोदीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कई जगहों पर अभी भी तलाशी अभियान जारी है। 6 साल की नाबालिग को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है जबिक 9 साल की बहन की लाश गन्ने के खेत में मिली है।

पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात

इराज रजा, एसपी ग्रामीण ने बताया, 'इस घटना में गांव का ही एक युवक दो बच्चियों का साइकिल पर बैठाकर ले गया था। जैसे ही हमें सूचना मिली तो हमने तत्काल टीमों का गठन किया। चार थानों की पुलिस फोर्स भेजी गई थी बल्कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी टीमों में शामिल थे। ग्रामीणों के सहयोग से एक बच्ची को कल ही बरामद कर लिया गया था। दूसरी बच्ची को ढूंढने का प्रयास जारी था। उसी क्रम में आज कॉम्बिंग ऑपरेशन और अभियुक्त की निशानदेही पर बच्ची मृत अवस्था में गन्ने के खेत में मिली है। इसमें अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है औऱ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसमें अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। हम लोग आगे की जांच जारी रखे हुए हैं।'

आरोपी था शराबी

आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है। तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। मृतक बच्ची की दादी ने कहा- आरोपी दिन में शराब पी रहा था। वह दिन में नशे में था। वह घर में तोड़फोड़ कर रहा था। वह कोई काम नहीं करता था। दोनों लड़कियां आरोपी को पहले से जानती थीं, इसलिए वह उनके साथ साइकिल पर चले गईं।

End of Article