Tamil Nadu: नाबालिग लड़की से 3 किशोरों ने किया गैंगरेप, फिर बनाया अश्लील वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 03:40 PM IST

Tamil Nadu: पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। नाबालिग होने के कारण आरोपियों को जेल की बजाए निगरानी गृह भेजा गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 

Tamil Nadu: नाबालिग लड़की से 3 किशोरों ने किया गैंगरेप, फिर बनाया अश्लील वीडियो
Photo Credit: ANI

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कुड्डालोर में तीन किशोरों द्वारा एक किशोरी  के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का पता तब चला जब लड़की ने स्कूल जाने से मना कर दिया और डिप्रेस हो गई। मामले के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि मई महीने में उसने अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में अपने माता-पिता की जानकारी के बिना भाग लिया।

तमिलनाडु में नाबालिग लड़की से तीन किशोरों ने किया गैंगरेप

बर्थडे पार्टी स्कूल कैंपस के अंदर आयोजित की गई थी और इस दौरान कुछ दूसरों लड़कों ने लड़की का वीडियो शूट किया था। फिर उन्होंने उससे कहा कि वे उसके माता-पिता को ये वीडियो दिखाएंगे। लड़की ने बार-बार उनसे वीडियो हटाने का अनुरोध किया, लेकिन वो नहीं माने। लड़कों ने बाद में उसे अपने साथ अपने घर आने के लिए कहा।

लड़कों ने उसे घर में इस आधार पर बुलाया था कि जिस फोन में उसके बर्थडे पार्टी में शामिल होने का वीडियो था, वह उसी घर के अंदर था। जब वह घर के अंदर घुसी तो उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान तीनों आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को ये बताने की हिम्मत की तो वीडियो को पूरे स्कूल में सर्कुलेट कर दिया जाएगा।

तीनों आरोपियों को निगरानी गृह भेजा गया

इस घटना के बाद से लड़की डिप्रेस हो गई और उसने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। जब उसके माता-पिता को सच्चाई का पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। नाबालिग होने के कारण आरोपियों को जेल की बजाए निगरानी गृह भेजा गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 

End of Article