Dhakad Exclusive:सलीम खान सलमान खान तुम्हारा मूसेवाला कर देंगे, 'दबंग' को चिट्ठी का तिहाड़ कनेक्शन ! 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 09:44 PM IST

Salman Khan threatened: बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता सलमान खान को गंभीर धमकी वाला एक लेटर मिला है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

Dhakad Exclusive:सलीम खान सलमान खान तुम्हारा मूसेवाला कर देंगे, 'दबंग' को चिट्ठी का तिहाड़ कनेक्शन ! 

सलीम खान को मिली चिट्ठी में लिखा है सलीम खान सलमान खान तुम्हारा मूसेवाला कर देंगे और GB और LB भी लिखा है वहीं दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस शुरुआती जांच में येमानकर चल रही है कि GB मतलब गोल्डी बरार और LB मतलब लॉरेंस बिश्नोई...

इसीलिए लॉरेंस बिश्नोई से इस मामले में पूछताछ हुई उससे पूछे गए संभावित सवाल क्या थे..आपको ये बताते हैं...

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से पूछा-

  • कि क्या ये चिट्ठी बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को भेजी गई
  • इस चिट्ठी में मूसेवाला का जिक्र क्या लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर किया गया
  • इस चिट्ठी में LB और GB क्यों लिखा गया है इसका क्या मतलब है
  • सवाल ये भी पूछा गया कि लॉरेंस ने पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी...तो क्या इस बार दी गई धमकी को बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई धमकी क्यों न माना जाए

गौर हो कि लॉरेंस बिश्नोई पश्चिमी यूपी का कुख्यात अपराधी है। आरोप है कि वो तिहाड़ से ही दिल्ली राजस्थान हरियाणा पंजाब में अपनागैंग ऑपरेट करता है...2021 में उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी की बात कबूली थी...ये उन दिनों की बात थी, जब सलमान खान रेडी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

'सलमान अगर कभी राजस्थान आए...तो वहीं उनकी जान ले लेगा'

लॉरेंस बिश्नोई... दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान और यूपी का सबसे कुख्यात अपराधी...जरायम की दुनिया में जिसकी तूती तिहाड़ जेल से लेकर देश के पांच राज्यों में बोलती है...वो लॉरेंस बिश्नोई, जिसने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को कभी पुलिस के कड़े पहरे में होने के बावजूद खुले तौर पर धमकी दी थी.. और कहा था कि सलमान अगर कभी राजस्थान आए...तो वहीं उनकी जान ले लेगा।

लॉरेंस ने सलमान की हत्या की साजिश की बात कबूली थी

साल 2021 में लारेंस बिश्नोई से जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी। तब पूछताछ में लॉरेंस ने सलमान की हत्या की साजिश की बात कबूली थी। और खुलासा किया था कि उसने ही सलमान खान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा को जिम्मा सौंपा था... और उसके ही आदेश पर गैंगस्टर संपत नेहरा सलमान खान को मारने के लिए मुंबई गया था।
हथियार न मिल पाने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का ये प्लान फेल हो गया था

लारेंश विश्नोई ने सलमान खान की फिल्म रेडी की शूटिंग के दौरान अपने गुर्गों के जरिये सलमान पर हमले का प्लान बनाया था... लेकिन शूटरों को मनमाफिक हथियार न मिल पाने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का ये प्लान फेल हो गया था..

लॉरेंस ने नरेश शेट्टी को सलमान खान को मारने का प्लान सौंपा था

लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने के लिए गैंगस्टर संपत नेहरा के अलावा एक और शख्स को साजिश में शामिल किया था... उसका नाम था नरेश शेट्टी... जिसके बारे में कहा जाता है कि वो गैंगस्टर काला जठेड़ी का गुरु है... लॉरेंस ने नरेश शेट्टी को सलमान खान को मारने का प्लान सौंपा था...

टाइम्स नाउ नवभारत के पास पुख्ता जानकारी है कि तब गैंगस्टर सम्पत नेहरा ने नरेश शेट्टी के साथ मिलकर मुम्बई में कई दिन तक डेरा डाला हुआ था... ताकि सलमान खान को टारगेट किया जा सके...लेकिन कई दिनों तक बनाई गई साजिश को लॉरेंस बिश्नोई अंजाम न दे सका...सलमान खान को मारने का बिश्नोई गैंग का प्लान तब फेल हो गया था।

End of Article