Flat No- D 10/6: सागर धनखड़ मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार का इस फ्लैट से कैसा कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2021, 05:30 PM IST

Sushil Kumar Update: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर के मर्डर केस को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम तहकीकात कर रही है इसमें  सुशील कुमार की पत्नी के नाम पर एक प्लैट का कनेक्शन सामने आ रहा है।

Flat No- D 10/6: सागर धनखड़ मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार का इस फ्लैट से कैसा कनेक्शन

Wrestler Sushil Kumar ka flat number-D 10/6 Connection: राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरी क्षेत्र में स्थित छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच हुई कथित लड़ाई में 4 मई को एक की मौत हो गयी थी मृतक का नाम सागर धनखड़ (Sagar dhankar) था और वो भी एक पहलवान था।  झगड़े में चोटिल पहलवान को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे ट्रॉमा सेंटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी थी, इस मामले में देश के नामी पहलवान सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) का नाम सामने आया था।

इस मामले में भारत के दिग्गज और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार से भी पूछताछ हुई थी सुशील ने कहा, "वो हमारे पहलवान नहीं थे। ये देर रात हुआ था। हमने पुलिस को सूचित किया कि कुछ अनजान लोग कूदकर अंदर आ गए थे और लड़ाई की थी। इसमें हमारे स्टेडियम का कोई लेना-देना नहीं है।" वहीं इसके बाद से सुशील कुमार का कुछ पता नहीं लग रहा था।

वहीं पुलिस को करीब 18 दिन तक छकाने के बाद दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तारी हुई। अब जब जांच धीरे धीरे आगे बढ़ रही है चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। सुशील कुमार जिस रिंग की बदौलत शोहरत की बुलंदियों को छू रहे थे, उसी रिंग में हुए झगड़े की वजह से वो जुर्म की कई धाराओं का सामना कर रहे हैं। 

'D 10/6 फ्लैट में रहता था, वह सुशील कुमार की पत्नी के नाम पर'

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर के मर्डर केस को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम तहकीकात कर रही है मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पहलवान सागर जिस D 10/6 फ्लैट में रहता था, वह सुशील कुमार की पत्नी के नाम पर है सागर ने दो महीने से इसका किराया नहीं दिया था। सुशील ने सागर से किराया मांगा, तो उसने फिलहाल इसे देने से इंकार कर दिया था।जिससे सुशील कुमार खफा था और बताते हैं कि इसके बाद 4 मई को देर रात कुछ बदमाश मॉडल टाउन इलाके में पहुंचे, जहां ये फ्लैट है और इसके बाद सागर और उसके कुछ साथियों को किडनैप कर लिया गया।

घटना में 5 पहलवान जख्मी हुए इनमें सागर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

इसके बाद सागर और उसके साथियों को एक कार में छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया।स्टेडियम ले जाकर सुशील और उसके साथियों ने सागर और उसके दोस्तों को हॉकी स्टिक से पीटा। पिटाई से सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में 5 पहलवान जख्मी हो गए। इनमें सागर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया घटना के बाद सुशील 18 दिन तक फरार रहा 23 मई को पुलिस ने सुशील को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया ।

रंगदारी के एक मामले में भी सुशील कुमार का नाम आया था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडल टाउन इलाके में रंगदारी के एक मामले में भी सुशील कुमार का नाम आया था। गैंगस्‍टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने केबल के एक व्‍यापारी से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। जांच में यह पता लग रहा है कि इस रंगदारी के पीछे सुशील कुमार था। जठेड़ी चाह रहा था कि दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा के टोल बूथों पर पूरी तरह से उसका कब्‍जा हो जाए। इस काम में वह सुशील कुमार की मदद चाहता था। दिल्‍ली पुलिस की नजर अब उस क्राइम नेटवर्क को खंगालने की है जिसमें सुशील कुमार किसी ना किसी रूप में शामिल थे। 

End of Article