बिहार में लुटेरों ने जज साहब को भी नहीं छोड़ा, सरकारी आवास में दिनदहाड़े की लूटपाट, पत्नी-बच्चों को भी पीटा-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 06:43 PM IST

Rohtas judge Robbery: बिहार के रोहतास में सिविल जज के सरकारी आवास में लुटेरों ने दिनदहाड़े लूटपाट की साथ ही पत्नी-बेटी को भी पीटा। 

बिहार में लुटेरों ने जज साहब को भी नहीं छोड़ा, सरकारी आवास में दिनदहाड़े की लूटपाट, पत्नी-बच्चों को भी पीटा-VIDEO

नई दिल्ली: बिहार में लुटेरों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब एक सिविल जज के सरकारी आवास पर लुटेरों ने धावा बोलकर लूटपाट की और नकदी लूटकर आसानी से भाग गए। मामला रोहतास का है यहां पर  लुटेरों ने सिविल जज महेश्वर पांडे के आवास को निशाना बनाया।

तीन हथियारबंद लोग रोहतास में सिविल जज के आवास में घुस गए, उनकी पत्नी और बेटी को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया और दिन के उजाले में नकदी और गहने लेकर भाग गए। यह घटना रोहतास के बिक्रमगंज में हुई जब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट महेश्वर नाथ पांडे अपने आवास से दूर कोर्ट की कार्यवाही में व्यस्त थे।

तीन हथियारबंद अपराधी दिनदहाड़े जज के सरकारी आवास में घुस गए और आभूषण नगदी लूटकर आसानी से निकलते बने, जज महेश्वर नाथ पांडे जब कोर्ट चले गए थे, उसी दौरान तीन अपराधी उनके दरवाजे पर पहुंचे।

तीनों अपराधियों ने पत्नी को बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे

वहां पहुंचकर उन्होंने जज साहब को पूछा जब जज की पत्नी ने बताया कि जज साहब कोर्ट गए हैं, तो उसके बाद तीनों ने पीने के लिए पानी की मांग की. जैसे ही जज के घर की नौकरानी पानी लाने अंदर गई, तभी तीनों अपराधियों ने पत्नी को बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे, इस दौरान बदमाशों ने आलमारी में रखे 50 हजार रुपए के अलावा उनकी पत्नी के सभी आभूषण ले गए।

पुलिस के अलावा अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे 

बताते हैं लूटपाट के साथ ही बदमाशों ने घरवालों के साथ मार-पीट भी की, घटना की जानकारी मिलते ही न्यायाधीश उनके आवास पर पहुंचे और इलाके में कानून व्यवस्था लागू करने पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर बिक्रमगंज थाना की पुलिस के अलावा अन्य अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच की बात कर रहे हैं।

End of Article