IAS ने अधिकारियों के वॉट्सएप ग्रुप में पोस्ट कीं अपनी न्यूड तस्वीरें, सहकर्मियों के लिए बनी अजीब स्थिति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2020, 08:26 AM IST

Gujarat News: गुजरात में एक रिटायर आईएएस अधिकारी ने वॉट्सएप ग्रुप पर अपनी न्यूड तस्वीरें पोस्ट कर दीं। इस ग्रुप में कई महिला आईएएस भी सदस्‍य हैं।

IAS ने अधिकारियों के वॉट्सएप ग्रुप में पोस्ट कीं अपनी न्यूड तस्वीरें, सहकर्मियों के लिए बनी अजीब स्थिति

गांधीनगर: जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं गुजरात में एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां कोरोना कॉर्डिनेशन को लेकर बनाए गए आईएएस अधिकारियों के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर गुरुवार रात अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। दरअसल इस व्हाट्सएफ ग्रुप में एक रिटायर और वर्तमान में सरकार में संवेदनशील पद पर तैनात आईएएस अधिकारी ने अपनी न्यूड तस्वीरें भेज दीं।

गुरुवार आधी रात में साझा की तस्वीरें

 जैसे ही यह तस्वीरें सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। इस व्हाट्सएप ग्रुप की कई महिला आईएएस अधिकारी भी सदस्य हैं। जिस अधिकारी ने यह तस्वीरें भेजीं वह वर्तमान में सरकार में बहुत संवेदनशील पद पर तैनात है। जैसे ही गुरुवार रात यह तस्वीरें व्हाट्सएप पर आईं तो हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद अन्य अधिकारियों ने आईएएस अधिकारी को फोटो हटाने को कहा लेकिन तब भी तस्वीरें नहीं हटाईं गईं और तस्वीरों और अश्लील पोस्ट भेजनी जारी रखी।

 फोन कर हटवाईं तस्वीरें

इस तरह की तस्वीरें देख कई अधिकारियों ने नाराजगी जताई। खबरों के मुताबिक, जब कुछ अधिकारियों ने संबंधित ऑफिसर को फोटो हटाने को कहा तो तब भी नहीं हटाई गईं जिसके बाद फिर रिटायर अधिकारी को फोन किया तब जाकर तस्वीरें हटाईं गईं। कहा जा रहा है कि अधिकारी इस बात से अंजान था कि वह नग्न तस्वीरों को इस व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा कर रहा है।

हर कोई रह गया था हैरान

एक सदस्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'यह ग्रुप केवल जानकारी साझा करने के लिए बनाया गया है। इस पर कोई भी व्यक्तिगत सामाग्री साझा नहीं करता है। अधिकारी द्वारा जो तस्वीरें भेजी गईं थी उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया था।' एक रिटायर महिला आईएएस अधिकारी ने कहा कि इस तरह की तस्वीरें व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करना कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।  खबर के मुताबिक इसे लेकर कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उक्त आईएएस अधिकारी को कड़ी फटकार भी लगाई है।

End of Article