दिल्ली में MBBS की छात्रा का रेप, आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, दोनों डेटिंग ऐप से आए थे संपर्क में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 07:34 AM IST

दिल्ली के करोल बाग में एक होटल में एमबीबीएस की छात्रा के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में MBBS की छात्रा का रेप, आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, दोनों डेटिंग ऐप से आए थे संपर्क में
Photo Credit: Representative Image

नई दिल्ली: राजस्थान के जयपुर से एक 26 वर्षीय व्यक्ति को यहां एमबीबीएस की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मध्य दिल्ली के करोल बाग में हुई। पुलिस ने कहा कि 23 वर्षीय मेडिकल छात्र जून 2020 में डेटिंग ऐप पर उस व्यक्ति से मिला था और तब से दोनों संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, 11 फरवरी को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उस व्यक्ति ने होटल के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सर्विलांस और तकनीकी सहायता से पता चला कि आरोपी सीकर का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि एक टीम राजस्थान भेजी गई और उसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला पर शादी का दबाव नहीं छोड़ने पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था।
 

End of Article