UP: पीलीभीत में सट्टेबाज दे रहे ऑफर-"खुलकर सट्टा लगाएं, पुलिस से है सेटिंग", सड़कों पर लगाए पोस्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2021, 10:17 AM IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सट्टा माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं उन्होंने शहर की दीवारों पर पोस्टर लगवा दिये हैं साथ ही सटोरियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती भी दी है।

UP: पीलीभीत में सट्टेबाज दे रहे ऑफर-"खुलकर सट्टा लगाएं, पुलिस से है सेटिंग", सड़कों पर लगाए पोस्टर

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत शहर के विभिन्न इलाको में सट्टा खेलने के लिए पोस्टर लगाये गये हैं जिन पर लिखा है कि सट्टा का एजेंट बनने का खास आफर पुलिस ने इसकी जानकारी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा आरोपियों को चिन्हित कर उन पर मुकदमा कायम किया गया है तथा दस सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस अजीबो गरीव पोस्टर में सट्टा माफिया ने सट्टा एजेंट बनने के ल‍िए सुव‍िधा देने और पुलिस सुरक्षा देने की बात भी लिखी है । पोस्टरों में लिखा है कि 'पुलिस से सेटिंग है, खेलने के दौरान पकड़े गए तो छुड़ाने की पूरी जिम्मेदारी भी रहेगी। सट्टा खेलने वालों के लिए खुशखबरी, 110 लगाओ 10,000 ले जाओ और सट्टा एजेंट बनने के खास ऑफर।'

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया उनके आदेश के बाद जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में जांच के बाद सट्टा के आरोपियों को चयनित कर उनके खिलाफमामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने थाना कोतवाली, सुनगढ़ी,जहानाबाद क्षेत्रों से करीब 10 सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अभी मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 

End of Article